Site icon Buziness Bytes Hindi

सब्सक्रिप्शन के लिए खुला eMudhra Ltd

बाजार:- डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट प्रोवाइड करने वाली कंपनी ईमुद्रा लिमिटेड (eMudhra Ltd) का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इसका प्राइस बैंड 243-256 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। वही इसके इश्यू का साइज 413 करोड़ रुपये रखा गया है। बता दें इसका आईपीओ 24 मई तक के लिए खुला रहेगा। वही इसके आईपीओ के संदर्भ में विशेषज्ञ का कहना है कि यह निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न देगा और इसमे इंवेसमेन्ट करने पर निवेशकों को लाभ की प्राप्ति होगी।
eMudhra के आईपीओ पर ब्रोकरेज हाउस Angel One ने न्यूट्रल रेटिंग दी है और कहा है कि डिजिटल सुरक्षा और पेपरलेस ट्रांसफॉर्मेशन मार्केट बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धी है. तो कंपनी के आपरेशन का पैमाना मॉडेस्ट है. हालांकि अपर प्राइस बैंड 256 रुपये से देखें तो इश्यू के बाद FY22 का एनुअलाइज्ड P/E 49 के मल्टीपल पर है. यह इश्यू के लिए पॉजिटिव है। 
eMudhra के IPO में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स , 35 फीसदी रिटेल निवेशकों, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है। इस शेयर अलॉटमेंट 27 मई को हो सकता है और इसकी लिस्टिंग 1 जून को होगी। IIFL सिक्योरिटीज, यस सिक्योरिटीज और इंडोरिएंट फाइनेंशियल सर्विसेज इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
Exit mobile version