गठबंधन से दूर जाने की बातों को OP राजभर ने किया ख़ारिज, धर्मेंद्र यादव का किया प्रचार

पॉलिटिक्सगठबंधन से दूर जाने की बातों को OP राजभर ने किया ख़ारिज,...

Date:

विधान परिषद् चुनाव को लेकर कल जब सपा के चार उम्मीदवारों ने पर्चे भरे तो सपा गठबंधन में विस्फोट की बातें होने लगीं क्योंकी इसमें  महान दल से कोई नाम नहीं था और न ही सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे का नाम जिसके लिए वो विधानपरिषद की सीट मांग रहे थे. महान दल ने तो गठबंधन तोड़ने का एलान भी कर दिया, साथ ही खबर फैली कि सुभासपा प्रमुख भी वैसा ही कुछ कदम उठा सकते हैं लेकिन इस खबर का उस वक़्त खंडन हो गया जब ओम प्रकाश राजभर गुरुवार को लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ के सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से मिले और सिर्फ मुलाकात ही नहीं की बल्कि आजमगढ़ में सपा उम्मीदवार का चुनाव प्रचार भी किया। 

Also Read : UP Political News: आज़मगढ़ पर अंततः Dharmendra Yadav का नाम हुआ फाइनल

दरअसल 6 विधायकों वाली सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर विधान परिषद् में अपने बेटे को भेजना चाह रहे थे, जब उन्हें पता चला कि यह संभव नहीं तो उन्होंने कहा था कि अगर हमारे पास 6 की जगह 20-25 विधायक होते तो हमारा अधिकार बनता अब ऐसे में किसी से मांग करना ठीक नहीं। उन्होंने तंज़ करते हुए कहा कि वैसे भी माँगना उसी से चाहिए जो ख़ुशी से दे सके, अगर कोई राज़ी ख़ुशी न दे तो उससे मांगना नहीं चाहिए। 

बता दें कि महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्या ने कल सपा गठबंधन से यह कहते हुए नाता तोड़ लिया कि अब अखिलेश को उनकी ज़रुरत नहीं है और न ही वो हमारा फोन उठाते हैं, इसलिए मैं सपा गठबंधन से अपना नाता तोड़ रहा हूँ. हालाँकि सुभासपा ने ऐसा कुछ नहीं किया। दरअसल ओम प्रकाश राजभर एक मंझे हुए नेता हैं और स्थिति को देखकर फैसला लेते हैं और शायद इसीलिए उन्होंने 6 विधायकों वाली बात भी कही क्योंकि उन्हें मालूम है कि इस समय समाजवादी पार्टी को उनकी नहीं बल्कि उनको सपा की अधिक ज़रुरत है, विधान परिषद् चुनाव में उनकी नाराज़गी दिखाने का सपा कोई ख़ास असर नहीं पड़ने वाला था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं? पूरी सूची

अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाने की योजना बना रहे...

ई-श्रम कार्ड क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

देश में करोड़ों लोग असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) में...

ई-श्रम कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? पूरी प्रक्रिया समझें

अगर आपने ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर दिया...

ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों के लिए...