स्वस्थ श्रद्धालुओं को ही मिलेगा हरिद्वार में प्रवेश

उत्तराखंडस्वस्थ श्रद्धालुओं को ही मिलेगा हरिद्वार में प्रवेश

Date:


स्वस्थ श्रद्धालुओं को ही मिलेगा हरिद्वार में प्रवेश

कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की जांच राज्यों में ही कराने का आग्रह
राज्यों से बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा

देहरादून। कुंभ मेला को कोरोना संक्रमण व अन्य बीमारियों से बचाने के लिये उत्तराखंड सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये कोविड जांच अनिवार्य किये जाने के बाद उत्तराखंड सरकार ने राज्यों से आग्रह किया है कि वह अपने स्तर पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ की जांच कराने के बाद ही उन्हें हरिद्वार की ओर भेजे। इसके लिये राज्यों से बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

कुंभ मेला को सुरक्षित और संक्रमण मुक्त बनाने के लिये केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में श्रद्धालुओं को कोविड की नेगेटिव जांच रिपोर्ट साथ लेकर आना आवश्यक है। लेकिन कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार के सामने यह यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है कि बिना कोविड रिपोर्ट लेकर आये श्रद्धालुओं को वापस लौटायेंगे कैसे। इतनी संख्या में लोगों की जांच कराना भी संभव नहीं होगा।

स्वस्थ श्रद्धालुओं को ही मिलेगा हरिद्वार में प्रवेश

ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने अन्य राज्यों से सहयोग मांगा है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि उनके स्तर पर ही हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की जांच कर ली जाये। कहा गया कि बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि पर व्यवस्था बनाकर लोगों की जांच की जाये और स्वस्थ श्रद्धालुओं को ही हरिद्वार कुंभ के लिये जाने दिया जाये।

बताया गया कि अगले सप्ताह में कुंभ मेला के लिये अलग से एसओपी जारी होने की संभावना हैै। इसके बाद श्रद्वालुओ के पंजीकरण और कोविड जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। उक्त गाइडलाइन को अन्य राज्यों के साथ साझा कर रणनीति तैयार की जायेगी। वहीं उत्तराखंड सरकार द्वारा कुंभ क्षेत्र के प्रवेश द्वार पद कोविड जांच कराने की व्यवस्था की जा रही है। कुंभ तैयारियों को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल डिस्टेंस के मानकों के साथ स्नान घाटों की क्षमता, श्रद्धालुओं के पंजीकरण के साथ ही प्रवेश द्वारों पर ही टेस्ट की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related