Site icon Buziness Bytes Hindi

Chardham Yatra के लिए शुरू हुई हेलीकाप्टर सेवा के लिए आनलाइन टिकटों की बुकिंग


Chardham Yatra के लिए शुरू हुई हेलीकाप्टर सेवा के लिए आनलाइन टिकटों की बुकिंग

देहरादून। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra ) पर केदारनाथ धाम के लिए शुरू हुई हेली सेवा के लिए आज से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारियां पूरी कर ली है। गढ़वाल मंडल विकास निगम यानी जीएमवीएन को आनलाइन टिकटों को बुक करने की जिम्मेदारी दी है।

Read also: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का 67 करोड़ 22 लाख का बजट पारित, चारधाम यात्रा 3 मई से

बता दें कि उत्तराखंड में तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। केदारनाथ धाम के लिए सिरसी,गुप्तकाशी और फाटा से संचालित होने वाली हेली सेवा की टिकटों की बुकिंग आज सोमवार से ऑनलाइन शुरू हो गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने जीएमवीएन को ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम सौंपा है।

Read also: चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि दुनिया और देश के अन्य प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जीएनवीएन वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर टिकटों की बुकिंग होगी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुगण जीएनवीएन की वेबसाइट से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।

Exit mobile version