Site icon Buziness Bytes Hindi

Online Shopping Alert : बजाज फाइनैंस ने की ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील


Online Shopping Alert : बजाज फाइनैंस ने की ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील

पुणे। Online Shopping Alert : बजाज फाइनैंस लिमिटेड ने अपने ग्राहकों तथा आम जनता को इस फेस्टिव सीजन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन लोन में होने वाली धोखाधडी़ व अन्य साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की है।

साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत, बजाज फाइनैंस लिमिटेड ने ई-मेल, अपने कस्टमर पोर्टल तथा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक एडवाइजरी जारी करते हुए ग्राहकों से साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने का आग्रह किया है। कंपनी की ओर से ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करते समय सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए गए हैं।

बजाज फाइनैंस की ओर से उपभोक्ताओं को सुझाव दिये गये हैं कि वह बजाज फाइनैंस की ओर से प्राप्त लोन ऑफर के बारे में सही जानकारी, हमेशा www.bajajfinserv.in पर या किसी भी नजदीकी शाखा कार्यालय में जाकर प्राप्त करें, किसी भी ऑफर के लिए आगे बढ़ने से पहले, हमेशा हमारे सोशल मीडिया हैंडल पर सत्यापित ब्लू टिक मार्क की जांच करें, अपने ब्राउजर के एड्रेस बार में हमारे सपोर्ट पेज www.bajajfinserv.in/reach-us/ को बुकमार्क करें, तुरंत लोन देने की पेशकश करने वाले, तथा फोन/एसएमएस-मेल के जरिए आपसे जानकारी मांगने वाले अनजान कॉलर्स से बात करते समय हमेशा सावधान रहें, समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलें, तथा अपने पासवर्ड को मजबूत बनाने के लिए अल्फा न्यूमेरिक और सिंबॉलिक कैरेक्टर्स का उपयोग करें, अपने डिवाइस में असरदार एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें, हमेशा ‘https’ से शुरू होने वाली सुरक्षित वेबसाइटों पर ही जाएँ, रिमोट एक्सेस ऐप्स की जरूरत नहीं होने पर उसे अनइंस्टॉल करें, सभी प्लेटफॉर्म और मोबाइल बैंकिंग सुविधाओं के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें, किसी भी तरह की लेनदेन के बारे में तुरंत सूचना पाने के लिए अपने संपर्क विवरण को अपडेट रखें।

फेस्टिव सीजन में होती है ऑनलाइन धोखाधड़ी
फेस्टिव सीजन के दौरान लोग इंस्टेंट लोन पाने, ऑनलाइन खरीदारी करने, तरह-तरह के छूट तथा कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनके साइबर धोखाधड़ी के जाल में फंसने की संभावना बढ़ जाती है। लिहाजा, ग्राहकों के लिए सतर्क रहना और धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन, जाली वेबसाइट, पहचान की चोरी, फर्जी नौकरी की पेशकश, विशिंग, फिशिंग, सिम स्वैपिंग, न्च्प् धोखाधड़ी, लोन की मंजूरी के नकली दस्तावेज, झूठे लोन पर बेहद शानदार ऑफर, संदिग्ध फोन कॉल, बजाज फाइनैंस लिमिटेड के प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले धोखेबाजों के फोन कॉल, एसएमएस या अलग-अलग मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर प्राप्त होने वाले संदिग्ध लिंक, इत्यादि सहित कई अन्य तरीके भी शामिल हैं।

फेस्टिव सीज़न में साइबर सुरक्षा के लिए कुछ आसान सुझाव

क्या करें
• बजाज फाइनैंस की ओर से प्राप्त लोन ऑफ़र के बारे में सही जानकारी, हमेशा www.bajajfinserv.in पर या किसी भी नज़दीकी शाखा कार्यालय में जाकर प्राप्त करें
• किसी भी ऑफ़र के लिए आगे बढ़ने से पहले, हमेशा हमारे सोशल मीडिया हैंडल पर सत्यापित ब्लू टिक मार्क की जांच करें
• अपने ब्राउज़र के एड्रेस बार में हमारे सपोर्ट पेज www.bajajfinserv.in/reach-us/ को बुकमार्क करें
• तुरंत लोन देने की पेशकश करने वाले, तथा फोन/SMS/ई-मेल के जरिए आपसे जानकारी मांगने वाले अनजान कॉलर्स से बात करते समय हमेशा सावधान रहें
• समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलें, तथा अपने पासवर्ड को मजबूत बनाने के लिए अल्फा न्यूमेरिक और सिंबॉलिक कैरेक्टर्स का उपयोग करें
• अपने डिवाइस में असरदार एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें
• हमेशा ‘https’ से शुरू होने वाली सुरक्षित वेबसाइटों पर ही जाएँ
• रिमोट एक्सेस ऐप्स की जरूरत नहीं होने पर उसे अनइंस्टॉल करें
• सभी प्लेटफॉर्म और मोबाइल बैंकिंग सुविधाओं के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें
• किसी भी तरह की लेनदेन के बारे में तुरंत सूचना पाने के लिए अपने संपर्क विवरण को अपडेट रखें
• साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी घटना के बारे में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नंबर 155260 पर रिपोर्ट करें (https://cybercrime.gov.in/Webform/Helpline.aspx)

क्या नहीं करें

• बजाज फाइनैंस लिमिटेड या उसकी किसी सहायक कंपनी से लोन लेने के लिए कभी भी प्रोसेसिंग शुल्क/GST या TDS शुल्क/ बाद में वापस किए जाने वाले शुल्क के रूप में किसी तरह की अग्रिम राशि का भुगतान नहीं करें

• कभी भी गोपनीय जानकारी को फोन पर किसी के साथ साझा न करें, भले ही वे बजाज फाइनैंस लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हों

• हमारी वेबसाइट तक पहुंचने के लिए कभी भी सर्च इंजन पर भरोसा नहीं करें, क्योंकि इस तरह आप गुमराह होकर बजाज फाइनैंस लिमिटेड की फर्ज़ी वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं

• भुगतान प्राप्त करने के लिए कभी भी किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें, साथ ही किसी भी ऐप या अपने डिवाइस पर अपने कार्ड के विवरण को सेव नहीं करें

• कभी भी अपना मोबाइल नंबर, OTP, पता, जन्मतिथि, EMI कार्ड की जानकारी, PAN/आधार नंबर या चेक बुक की प्रतियां अनजान लोगों के साथ या ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं करें

• अनजान लोगों से संदिग्ध अटैचमेंट के साथ आने वाले ई-मेल को कभी भी नहीं खोलें और न ही उनका जवाब दें

• अनजान स्रोतों से SMS के जरिए प्राप्त होने वाले संदिग्ध वेब लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करें, क्योंकि इससे आपके डिवाइस में ‘एनी डेस्क’ जैसा रिमोट कंट्रोल ऐप डाउनलोड हो सकता है, जो आपके मोबाइल डिवाइस से होने वाले सभी लेनदेन को नियंत्रित करेगा

• कभी भी स्कैम कॉलर से बातचीत में नहीं उलझें, जो आपसे बिना जरूरत के थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन डाउनलोड करने का अनुरोध करते हैं या आपकी डिवाइस सेटिंग बदलने के लिए एक्सेस मांगते हैं

• बजाज फाइनैंस कस्टमर सपोर्ट टीम से संपर्क किए बिना, किसी भी मोबाइल नंबर से आने वाले कॉल पर कभी भी कार्रवाई न करें

(https://www.bajajfinserv.in/insights/bajaj-finserv-customer-care)

ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सुरक्षित रहने के तरीके के बारे में ज्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर हमारे ब्लॉग और चेतावनी संदेशों को पढ़ें।
• चेतावनी संदेश: https://www.bajajfinserv.in/cautionary-notice-new.pdf
• ग्राहक जागरूकता ब्लॉग: www.bajajfinserv.in/insights/fraud-awareness

Exit mobile version