Site icon Buziness Bytes Hindi

Pan Card में गलत है नाम, पता या जन्मतिथि तो Online ऐसे करें अपडेट, जाने पूरा प्रोसेस

jl1006

How to Update Pan Card: पैन कार्ड में जानकारी को सही रखना काफी जरूरी है। Pan Card का उपयोग बैंक खाता खोलने से लेकर इनकम टैक्स जमा करने और अन्य वित्तीय जरूरतों में किया जाता है।
इनकम टैक्स जमा करने से लेकर बैंक अकाउंट और अन्य वित्तीय जरूरतों में पैन कार्ड की जरूरत होती है। इसके अलावा शेयरों में निवेश करने के लिए पैन कार्ड बहुत जरूरी है। अगर इसमें कोई गलती हो जाए तो काम बीच में ही अटक सकता है। ऐसे में हमेशा अपने पैन में जानकारी को अपडेट करके और सही रखना जरूरी है।

Pan Card को अपडेट?

पैन कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए सबसे पहले NSDL PAN की या UTIITSL PAN वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद जानकारी अपडेट करने के लिए आवेदन करना होगा। पैन कार्ड पर जानकारी अपडेट होने में 15 से 30 दिनों का समय लगता है।

Pan Card को अपडेट करने का प्रोसेस

NSDL PAN की वेबसाइटइ https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html या UTIITSL की वेबसाइट https://www.pan.utiitsl.com/PAN/csf.html पर जाए। इसके बाद चेंज/ करेक्शन पैन डेटा के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन टाइप के विकल्प में मौजूदा पैन डेटा में परिवर्तन या सुधार/ पैन कार्ड रिप्रिंट(मौजूदा पैन डेटा में बदलाव नहीं) विकल्प चुनना होगा। इसके बाद सही कैटेगरी का चुनाव करना है। इसके बाद पैन नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। जहां पर उन सभी जानकारियों को अपडेट करना होगा, जिन्हें सही करना चाहते हैं। इसके बाद प्रूफ के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। इसे फिर सबमिट पर क्लिक करें। एक एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा, जिसकी मदद से एप्लीकेशन को ट्रेक कर सकते हैं।

Exit mobile version