जब हम सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, तो अन्य लोगों को यह पता चल जाता है कि हम ऑनलाइन हैं। यानी कि जब हम इंटरनेट से कनेक्ट हो जाते हैं तब हम ऑनलाइन हो जाते हैं। ऑनलाइन होने का मतलब है कि हम इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। ऑनलाइन अंग्रेजी का एक शब्द है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे हिंदी में क्या कहते हैं या हिंदी में इसका क्या मतलब होता है? ये बात बहुत से लोग नहीं जानते होंगे। तो इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि ऑनलाइन का हिंदी अर्थ क्या है।
Also Read: ट्रेन को हिंदी में क्या कहते हैं?
ऑनलाइन का क्या मतलब है? | What does online mean?
ऑनलाइन का मतलब अलग-अलग अर्थों में अलग-अलग हो सकता है। अगर सोशल मीडिया के लिहाज से देखा जाए तो ऑनलाइन का मतलब है कि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपने इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी खोली है और इसके लिए आपने इंटरनेट ऑन किया है।
जब आप इंस्टाग्राम का उपयोग कर रहे होंगे तो आपके दोस्तों को आपके इंस्टाग्राम आईडी के ऊपर एक छोटा हरा बिंदु (ग्रीन डॉट) दिखाई देगा। यह ग्रीन डॉट उन्हें बताता है कि आप इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन है।
इसी प्रकार जब आप फेसबुक का उपयोग कर रहे होंगे तो आपके दोस्तों को आपके प्रोफाइल के नाम के ऊपर एक छोटा सा हरा निशान दिखाई देता है। इसका मतलब है कि आप ऑनलाइन हैं और वर्तमान में फेसबुक का उपयोग कर रहे हैं।
ऑनलाइन का हिंदी अर्थ | online hindi meaning
हिंदी में ऑनलाइन का मतलब इंटरनेट से जुड़े रहना या इंटरनेट पर सक्रिय रहना है। उदाहरण के लिए, जब आप अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग इन करते हैं, तो फेसबुक पर आपके सभी दोस्त देख सकते हैं कि आप ऑनलाइन हैं।
वहीं जब आप व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, तो अन्य लोग जो एक्टिव होते हैं उन्हें आप ऑनलाइन दिखाई पड़ते हैं यानी कि आप ऑनलाइन हैं और ऐप का उपयोग कर रहे हैं।
इसके अलावा, जब हम सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग करते हैं, ईमेल भेजते हैं, या ऑनलाइन कुछ खरीदते हैं, तो हम कह सकते हैं कि हम इंटरनेट पर ऑनलाइन हैं।
ट्रांसलेटर के अनुसार ऑनलाइन का हिंदी अर्थ | Hindi meaning of online according to translator
ऑनलाइन का हिंदी अर्थ जानने के लिए हमने विशेष वेबसाइटों का उपयोग किया जो शब्दों को एक भाषा से दूसरी भाषा में बदल सकती हैं और हमें यह भी बता सकती हैं कि उनका क्या अर्थ है।
हमने Google अनुवादक/ट्रांसलेटर का उपयोग किया और Google ट्रांसलेटर में अंग्रेजी भाषा में ऑनलाइन लिखा और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद को सबसे ऊपर रखा। हालाँकि, जब अनुवाद प्रक्रिया पूरी हुई, तो अंग्रेजी शब्द ऑनलाइन का अर्थ हिंदी भाषा में भी ऑनलाइन दिखाया गया।
यदि आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं है तो आप खुद भी चाहे तो Translator का उपयोग कर सकते हैं। बस आप इंटरनेट पर जाएं, एक अनुवादक वेबसाइट या ऐप ढूंढें जैसे Google Translator और अंग्रेजी में “Online” शब्द टाइप करें। फिर आप देखेंगे कि यह हिंदी में लिखा हुआ भी ऑनलाइन दिखाई देता है।
शब्दकोश के अनुसार ऑनलाइन का हिंदी अर्थ | Hindi meaning of online according to dictionary
शब्दकोश एक ऐसी वेबसाइट है जो हमें अंग्रेजी शब्दों का हिंदी में क्या मतलब होता है और हिंदी शब्दों का अंग्रेजी में क्या मतलब होता है? इनकी पूरी जानकारी उपलब्ध करती है इसमें बहुत सारे अंग्रेजी और हिंदी शब्द हैं जो हमें बताते हैं कि उनका क्या मतलब है।
हमें ऑनलाइन का हिंदी अर्थ जानने के लिए शब्दकोश की वेबसाइट का उपयोग करने का विचार आया। तो, हमने शब्दकोश की आधिकारिक वेबसाइट देखी।
और हमने सर्च बॉक्स पर क्लिक किया और ऑनलाइन शब्द लिखकर एंटर कर दिया। लेकिन जब नतीजे हमारी स्क्रीन पर आए तो वह हमें बिल्कुल भी समझ में नहीं आ रहा था। यानी शब्दकोश द्वारा दिया गया जवाब भी हमें कुछ खास नहीं लगा।
यूट्यूब के अनुसार ऑनलाइन का हिंदी अर्थ | Hindi meaning of online according to YouTube
हमने “ऑनलाइन” शब्द का हिंदी में क्या अर्थ है, जानने के लिए हमने YouTube ऐप को ओपन किया। सर्च बॉक्स पर क्लिक किया फिर हमने लिखा ऑनलाइन को हिंदी में क्या कहते हैं और सर्च किया। हमारी स्क्रीन पर बहुत सारे वीडियो दिखाई दिए, और हमने उनमें से एक को चुना जिसने हमें यह बताया गया कि ऑनलाइन को हिंदी में तारस्थ अथवा संप्रक्ता कहा जाता है। हमने यह शब्द पहले कभी नहीं सुना था, इसलिए हम भ्रमित थे और नहीं जानते थे कि इसका हिंदी में क्या मतलब है क्योंकि यह थोड़ा असामान्य है।
व्हाट्सएप चैट के तहत ऑनलाइन का हिंदी अर्थ | Hindi meaning of online under whatsapp chat
व्हाट्सएप एप्लिकेशन के अनुसार ऑनलाइन का हिंदी अर्थ बहुत ही आसान है क्योंकि व्हाट्सएप के नजरिए से देखा जाए तो हिंदी में भी ऑनलाइन को ऑनलाइन ही कहा जाता है।
भले ही हमें यह जवाब सही नहीं लगता, लेकिन व्हाट्सएप ने इसे अपने नियमों के आधार पर दिया है। इसलिए, हमें इस पर दुख हुआ और हम यह जानने के लिए दूसरी जगह चले गए कि “ऑनलाइन” का हिंदी अर्थ क्या है।
फेसबुक के अनुसार ऑनलाइन का हिंदी अर्थ | Hindi meaning of online according to Facebook
फेसबुक के दृष्टिकोण से, ऑनलाइन होने का अर्थ एक्टिव होना है। अगर हम “एक्टिव” का हिंदी में अनुवाद करें तो इसका मतलब सक्रिय होना है। यह उत्तर बहुत हद तक सही है।
जब कोई फेसबुक का उपयोग कर रहा होता है, तो उसके प्रोफाइल नेम के आगे एक छोटा सा हरा निशान होता है जो दर्शाता है कि वह ऑनलाइन है। इसका मतलब है कि वह अभी फेसबुक का उपयोग कर रहा हैं।
जैसे ही व्यक्ति फेसबुक का उपयोग करना समाप्त कर देता है या लॉग आउट हो जाता है, तो वैसे ही हरे रंग का निशान जो दर्शाता है कि वे ऑनलाइन हैं, उनकी प्रोफ़ाइल से गायब हो जाता है। इसका मतलब यह है कि व्यक्ति ऑफलाइन हो चुका है।
इंस्टाग्राम की नजर में ऑनलाइन का हिंदी अर्थ | Hindi meaning of online in the eyes of Instagram
फेसबुक ने इंस्टाग्राम को खरीद लिया, जिसका मतलब है कि ऑनलाइन का हिंदी मतलब फेसबुक की नजर में जो होगा वही इंस्टाग्राम की नजर में भी होगा।
कोरा वेबसाइट के अनुसार ऑनलाइन का हिंदी अर्थ | Hindi meaning of online according to Quora website
Quora एक ऐसी वेबसाइट है जहां लोग सवाल पूछ सकते हैं और दूसरे लोगों से जवाब पा सकते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां आप अपना कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं और उसमें सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जब आप Quora पर कोई प्रश्न पूछते हैं, तो अलग-अलग लोग इस आधार पर उत्तर देते हैं कि वे कितना जानते हैं। Quora पर किसी ने पूछा कि “ऑनलाइन” शब्द को हिंदी में क्या कहते हैं, तो एक व्यक्ति ने कहा कि इसे हिंदी में “संपर्कता” कहा जाता है।
वोकल के अनुसार ऑनलाइन का हिंदी अर्थ | Hindi meaning of online according to vocal
वोकल एक ऐसी फ़ोन ऐप है जहाँ आप प्रश्न पूछ सकते हैं और लोगों से उत्तर देने के लिए कह सकते हैं। जब हमने इस ऐप पर यह सवाल पोस्ट किया कि “ऑनलाइन” शब्द को हिंदी में क्या कहते हैं।
तो हमें यहां अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग तरह के जवाब दिए, जो बिल्कुल अजीब थे और अंत में हम इस फैसले पर पहुंचे कि जो जवाब हमें यहां मिल रहे हैं, उनका कोई मतलब नहीं है।
Collinsdictonary.com के अनुसार ऑनलाइन का हिंदी अर्थ | Hindi meaning of online according to Collinsdictonary.com
यह वेबसाइट आपको अन्य भाषाओं में हिंदी शब्दों के अर्थ या अन्य भाषाओं के शब्दों का हिंदी में अर्थ समझने में मदद करती है।
हम जानना चाहते थे कि “ऑनलाइन” शब्द का हिंदी में क्या मतलब है, इसलिए हमने उपरोक्त वेबसाइट पर देखा। जहां पर वेबसाइट ने हमें बताया कि हिंदी में “ऑनलाइन” का अर्थ इंटरनेट पर मौजूद होना है, जिसे हमने एक अच्छा उत्तर माना।
हमारी नजर में ऑनलाइन का हिंदी अर्थ | Hindi meaning of online in our view
इस आर्टिकल में, हमने यह जानने के लिए विभिन्न वेबसाइटों और ऐप्स को देखा कि “ऑनलाइन” का हिंदी में क्या अर्थ है। और हमने पाया कि इसका अर्थ है इंटरनेट के माध्यम से जुड़े रहना, इंटरनेट पर उपलब्ध होना या इंटरनेट पर सक्रिय रहना। क्योंकि ऑनलाइन होने या ऑनलाइन आने के लिए हमें इंटरनेट की आवश्यकता होती है।
