IPO Opne: आन लाइन गोल्ड बेचने वाली गोल्ड कंपनी सेनको का आईपीओ खुलने जा रहा है। सेनको कंपनी ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन सेगमेंट में ज्वेलरी कारोबार करती है। कंपनी आईपीओ का इश्यू साइज 405 करोड़ रुपए है और इसका लॉट साइज 47 शेयर है। कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिए ग्रोथ को तेज करना है।
रिटेल ज्वेलरी कंपनी सेनको गोल्ड Senco Gold का आईपीओ कल मंगलवार 04 जुलाई, 2023 को खुल रहा है। इसका बैंड प्राइस 301 रुपए से 317 रुपए तय किया है। कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है कि आम निवेशक 6 जुलाई तक आईपीओ के लिए बोली लगा सकते हैं। एंकर बुक आज 3 जुलाई को खुली है। कोलकाता स्थित सेनको गोल्ड जाना माना गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। कंपनी के पास 13 राज्यों में 140 से अधिक ज्वेलरी शोरूम हैं। इसमें 63 प्रतिशत पश्चिम बंगाल में है।
Senco Gold IPO की मुख्य बातें
सेनको गोल्ड आईपीओ का एक लॉट 47 शेयरों का है। एक निवेशक को आईपीओ में बोली लगाने के लिए कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन करना जरूरी होगा। कंपनी के इश्यू का साइज 405 करोड़ रुपए है। आईपीओ में 270 करोड़ रुपए का फ्रैश इश्यू और 135 करोड़ रुपए का ओएफएस है। फ्रैश इश्यू में से 196 करोड़ रुपए का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल के लिए जबकि बाकी बचे पैसे का इस्तेमाल जनरल कॉरपोरेट के लिए किया जाएगा। ओएफएस में SAIF पार्टनर्स इंडिया IV लिमिटेड की ओर से शेयर बेचे जा रहे हैं। इनके पास कंपनी में 19.23 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
कंपनी ऑनलाइन अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। इसके साथ मलेशिया, दुबई, और सिंगापुर में ज्वेलरी एक्सपोर्ट करती है। कंपनी की ओर से कहा है कि आईपीओ की सहायता से कंपनी को ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौजूदा समय में कंपनी हर साल पांच से छह स्टोर खोल रही है।
