Site icon Buziness Bytes Hindi

Online Fraud From NIOS Bank Account: देश की बड़ी संस्था एनआईओएस के बैंक खाते से 60 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड

नोएडा। देश की सबसे बड़ी सरकारी शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान यानी एनआईओएस के बैंक खाते से 60 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड हो गया है। जिसके बाद शिक्षण संस्थान सचिव ने कोतवाली 58 में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के सेक्टर 62 में सबसे बड़ा सरकारी शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान है। इस संस्थान में साइबर ठगों ने सेंधमारी कर 60 लाख रुपए निकाल लिए। संस्थान की तत्परता के कारण इस ऑनलाइन का समय रहते खुलासा हो गया। जिसके चलते निकाले गए 60 लाख रुपए तुरंत रिफंड भी  हो गए। संस्थान सचिव प्रदीप कुमार ने इसकी शिकायत कोतवाली 58 पुलिस को की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 Read also: साइबर क्राइम: एसएसपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

नोएडा ज़ोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार संस्थान सचिव प्रदीप कुमार की शिकायत के आधार पर थाना 58 पुलिस ने मामला दर्ज है और जांच की जा रही है। जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इतने बड़े संस्थान में ऑनलाइन फ्रॉड के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बड़ा मुद्दा तो है। हम इस पर गहनता से जांच कर रहे हैं। जल्दी इस ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा किया जाएगा। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड 60 लाख का हुआ था वो रिफंड हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version