टेक डेस्क: OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन ओपन सेल आज भारत में दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। स्मार्टफोन में octa-core Qualcomm Snapdragon SoC प्रोसेसर और एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का सपोर्ट मिलेगा |
OnePlus Nord CE 5G की कीमत और ऑफर्स
OnePlus Nord CE 5G के 6GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये होगी और 8GB रैम और 128GB वेरिएंट 24,999 रुपये होगी | वही 12GB रैम और 256GB वेरिएंट 27,999 रुपये में आएगा। स्मार्टफोन Blue Void, Charcoal Ink, and Silver Ray कलर ऑप्शन में मिलेगा | स्मार्टफोन को OnePlus India वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकेगा।
HDFC क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है और साथ में EMI ऑप्शन पर खरीदने का मौका भी है । OnePlus वेबसाइट से American Express कार्ड से 5 फीसदी कैशबैक पर फोन को खरीदने का मौका भी मिलेगा | Jio के साथ 6,000 रुपये तक के बेनिफिट्स और 500 रुपये कैशबैक का लुत्फ उठाया जा सकेगा।
Read also: बीमा क्षेत्र में 74% FDI की मंजूरी का नोटिफिकेशन जारी
OnePlus Nord CE 5G के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord CE 5G में 6.43 इंच की FHD+ डिस्प्ले है और रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर है और ये स्मार्टफोन एंड्रॉFड 11 पर बेस्ड OxygenOS 11 पर काम करता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके अलावा 8MP और 2MP के कैमरे दिये गये हैं। फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 4500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है | कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी, ड्यूल बैंड वाई फाई, ब्लूटूथ v 5.10, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

