OnePlus का ये शानदार फिटनेस बैंड 11 जनवरी को भारत में होगा लॉन्च, जाने क्या होगा खास

टेक्नोलॉजीOnePlus का ये शानदार फिटनेस बैंड 11 जनवरी को भारत में होगा...

Date:


OnePlus का ये शानदार फिटनेस बैंड 11 जनवरी को भारत में होगा लॉन्च, जाने क्या होगा खास

OnePlus का फिटनेस बैंड 11 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। ट्वीटर पर OnePlus के पोस्ट से खुलासा हुआ है कि OnePlus फोन के बाद भारत में फिटनेस वियरेबल्स लॉन्च करेगी। ट्वीटर पोस्ट में OnePlus की तरफ से लिखा गया है कि  “The New Face of Fitness Coming Soon” इसके लिए OnePlus वेबसाइट पर नोटिफाई पेज को लाइव कर दिया गया है।

OnePlus फिटनेस बैंड की टक्कर Xiaomi ब्रांड के फिटनेस बैंड Mi Band 5 से होगी। OnePlus के अपकमिंग फिटनेस बैंड में कुछ कमाल के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो आमतौर पर स्मार्टवॉच में देखने को मिलेते हैं। इस फिटनेस बैंड को करीब 2,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

लीक रिपोर्ट की मानें, तो OnePlus फिटनेस बैंड में 24/7 हर्ट रेट मॉनिटर और ब्लड सैचुरेशन मॉनिटर SpO2 की सुविधा दी जा सकती है। यह दोनों ही फीचर कोरोनाकाल में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। साधारण शब्दों में कहें, तो SpO2 खून में ऑक्सीजन की मात्रा को बताता है। कोविड-19 पॉजिटिव लोगों में तेजी से ऑक्सीजन की कमी होती है। ऐसे वक्त में यह डिवाइस काफी अहम हो जाती है। इसके अलावा OnePlus का अपकमिंग फिटनेस बैंड स्लीप ट्रैकिंग फीचर के साथ आएगा। इसमें 1.1 इंच का टच एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें कलर डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही फिटनेस बैंड कई कलर ऑप्शन वाले स्ट्रैप के साथ आएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...