OnePlus की बहुचर्चित OnePlus 9 सीरीज 23 मार्च को ग्लोबली लॉन्च होने वाली है। इस अगामी सीरीज से संबंधित कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।
कंपनी के मुताबिक, OnePlus 9 सीरीज के डिवाइस में 50MP का Sony IMX766 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने Hasselblad के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।
OnePlus 9 सीरीज संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स की मानें तो OnePlus 9 सीरीज के दोनों डिवाइस में एचडी कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को इस अगामी डिवाइस में Snapdragon 865 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा दोनों फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।
OnePlus 9 सीरीज की संभावित कीमत
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अगामी OnePlus 9 सीरीज की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी। इसके अलावा इस डिवाइस को bluish-black कलर ऑप्शन के साथ मार्च में पेश जाएगा। फिलहाल, कंपनी की तरफ से अभी तक वनप्लस 9 सीरीज की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

