Site icon Buziness Bytes Hindi

OnePlus 9 स्मार्टफोन की तस्वीरें हुई लीक, तीन कैमरे के साथ ग्लोबल बाजार में लेगा एंट्री


OnePlus 9 स्मार्टफोन की तस्वीरें हुई लीक, तीन कैमरे के साथ ग्लोबल बाजार में लेगा एंट्री

इन दिनों OnePlus 9 सीरीज लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बनी है। इस सीरीज से संबंधित कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। अब ये रिपोर्ट सामने आयी है, जिसमे यह जानकारी दी है की OnePlus 9 की फोटो लीक हो गई है, जिसमें इसके डिजाइन को देखा जा सकता है। 

माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक टिपस्टर Max Jambor ने गुमनाम सुत्रों के साथ मिलकर अगामी OnePlus 9 की तस्वीर फोन एरिना के साथ साझा की है। लीक तस्वीर को देखें तो फोन सिल्वर कलर ऑप्शन में नजर आ रहा है। साथ ही इसके बैक पैनल में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं, हालांकि कंपनी का लोगो नहीं लगाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस हैंडसेट के लिए एक अलग से लोगो तैयार करेगी। इसके अलावा अगामी फोन के फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है।        

OnePlus 9 की संभावित स्पेसिफिकेशन

फोन एरिना की रिपोर्ट के अनुसार:

 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 9 की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी और इसे अगले मार्च 2021 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इस अगामी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग, कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Exit mobile version