Site icon Buziness Bytes Hindi

OnePlus 9 और 9 Pro की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, यहां जाने पूरी डिटेल्स


OnePlus 9 और 9 Pro की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, यहां जाने पूरी डिटेल्स

OnePlus के अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 9 और 9 Pro की लॉन्चिंग की काफी समय से चर्चा हो रही है। इन दोनों अगामी स्मार्टफोन कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अब टेक टिप्स्टर Digital Chat Station वनप्लस 9 और 9 प्रो की लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। 

जीएसएम एरिना की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार OnePlus 9 और 9 Pro स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वनप्लस 9 स्मार्टफोन 6.55 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। दूसरी ओर वनप्लस 9 प्रो में यूजर्स को 6.78 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा।      

वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, हालांकि इसके सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा दोनों हैंडसेट में Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ 4,000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जाएगी। वहीं, दोनों स्मार्टफोन का वजन 200 ग्राम से ज्यादा होगा। 

अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अगामी OnePlus 9 और 9 Pro की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी। साथ ही दोनों हैंडसेट को कई कलर ऑप्शन के साथ ग्लोबल बाजार में उतारा जा सकता है। फिलहाल, कंपनी की ओर से अभी तक वनप्लस 9 और 9 प्रो की लॉन्चिंग, कीमत या फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।     

Exit mobile version