Site icon Buziness Bytes Hindi

OnePlus 9 और 9 Pro स्मार्टफोन को मिला शानदार अपडेट, जाने पूरी डिटेल्स यहां


OnePlus 9 और 9 Pro स्मार्टफोन को मिला शानदार अपडेट, जाने पूरी डिटेल्स यहां

टेक डेस्क:  Oneplus ने भारत में अपने लेटेस्ट हैंडसेट OnePlus 9 और 9 Pro के लिए OxygenOS 11.2.6.6 का अपडेट जारी किया है, अपडेट Android 11 पर आधारित है। अपडेट में बैटरी कन्जंप्शन और नेटवर्क परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जायेगा | यूजर्स को अपडेट में शार्पनिंग इफेक्ट, बेहतर फोकस, ब्राइटनेस और वाइट बैलेंस ऑप्टिमाइजेशन जैसे लेटेस्ट कैमरा फीचर्स भी मिलेंगे।       

चेंजलॉग के अनुसार,  Oneplus 9 के लिए अपडेट का वर्जन नंबर 11.2.6.6LE25DA होगा और OnePlus 9 pro वर्जन नंबर 11.2.6.6LE15DA होगा। अभी Oneplus 9 सीरीज का अपडेट कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है , और आने वाले दिनों में इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा | 

OnePlus 9 सीरीज की कीमत 

OnePlus 9 स्मार्टफोन  8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा | और कीमत 49,999 रुपये और 54,999 रुपये है। OnePlus 9 Pro के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 64,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 69,999 रुपये रखी गई है।   

OnePlus 9 की स्पेसिफिकेशन

OnePlus 9 स्मार्टफोन में 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और Snapdragon 888 चिपसेट दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है | डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, पहला 48MP का सोनी IMX689 सेंसर, दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2MP मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है।    

Read also: दिल्ली में मंडराया कोरोना संकट, कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर्स हो गये बंद

OnePlus 9 Pro की स्पेसिफिकेशन

OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में Fluid Display 2.0 दिया है, जिसका साइज 6.7 इंच है। इसमें LTPO का उपयोग है और रिफ्रेश्ड रेट 1 Hz से 120 Hz के बीच मैनेज करता है। डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus 9 Pro के कैमरे में 48MP प्राइमरी कैमरा है, और अपर्चर f/1.8 दिया गया है। OnePlus 9 Pro में लाइटिंग फास्ट फोकस और vivid कलर का सपोर्ट मिलेगा। 

Exit mobile version