Site icon Buziness Bytes Hindi

OnePlus 11 5G जल्द होगा नए अंदाज में लॉन्च, जान ले डिटेल्स!

OnePlus 11 5G Marble Odyssey limited edition

टेक डेस्क। OnePlus ने हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 11 को नए अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने बताया की OnePlus 11 5G Marble Odyssey Limited Edition आने वाला है। हालांकि, लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन चीन में, OnePlus 11 5G Marble Odyssey Limited Edition को Jupiter Rock कहा जाता है।

OnePlus 11 5G Marble Odyssey limited edition का लुक चीन में जुपिटर रॉक एडिशन के समान है, इसमें वॉल्यूमेट्रिक माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक मटेरियल का उपयोग किया है। इसका लुक काफी शानदार लग रहा है।

OnePlus 11 5G Specifications

OnePlus 11 5G Marble Odyssey limited edition में 6.7-इंच QHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस की पीक 1,300 निट्स होगी। 50MP मुख्य सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32MP टेलीफोटो यूनिट का हैसलब्लैड-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा।

इसके अलावा, ये स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC पर चलता है। साथ ही 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। बैटरी की बात करे तो इसमें 5,000mAh की बैटरी यूनिट होगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Exit mobile version