Site icon Buziness Bytes Hindi

Big Breaking News: 26/11 दोहराने की धमकी मामले में एक संदिग्ध पकड़ा गया

26/11की तरह मुंबई को एकबार फिर दहलाने की धमकी मामले में मुंबई पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. मुंबई पुलिस ने विरार से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है जिसका सम्बन्ध उत्तर प्रदेश से बताया जा रहा है. हिरासत में लिए गए संदिग्ध से महाराष्ट्र ATS टीम और मुंबई क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान को अभी गुप्त रखा गया है.

दरअसल मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रुम के नंबर पर पाकिस्तान से शुक्रवार रात 11 बज कर 45 मिनट पर व्हाट्सप्प पर मेसेज आये थे जिसमें धमकी दी गयी थी कि 26/11 के आतंकी हमले को दोहराने जल्द ही 6 लोगों की टीम एक्टिव हो जाएगी। मेसेज में कहा गया कि लोकेशन तलाश करने में समय व्यर्थ न करें क्योंकि अगर ऐसा करेंगे तो लोकेशन विदेश की मिले गई लेकिन मुंबई पुलिस ने एक नंबर को आखिर ट्रेस कर ही लिया और एक संदिग्ध को पकड़ने में सफलता हासिल की.

Read also: Alwar Mob Lynching: भाजपा नेता ने स्वीकार की पांच लोगों की मॉब लिंचिंग में हाथ होने की बात

दरअसल मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रुम के मोबाइल नंबर पर आए वाट्सअप मैसेज में जिन 6 लोगों की बात कही गयी थी उसमें उन 6 लोगों के नंबर भी दिए गए थे. इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के साथ महाराष्ट्र एटीएस भी कर रही है. पुलिस ने जब सभी नंबरों को ट्रैक किया तो इनमें से ज्यादातर नंबर यूपी और बिहार के पाए गए हैं. जिनमें से एक नंबर विरार में ट्रेस किया गया. नंबर ट्रेस होते ही एक स्पेशल पुलिस टीम विरार रवाना हुई और एक संदिग्ध को दबोच लिया.

Exit mobile version