दुनिया की हर 3 में से एक महिला यौन या शारीरिक हिंसा की शिकार: अध्ययन

इंटरनेशनलदुनिया की हर 3 में से एक महिला यौन या शारीरिक हिंसा...

Date:


दुनिया की हर 3 में से एक महिला यौन या शारीरिक हिंसा की शिकार: अध्ययन

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य ने एक नये अध्ययन में पाया है कि दुनिया भर में तीन में से लगभग एक महिला ने अपने जीवनकाल में शारीरिक या यौन उत्पीड़न का अनुभव किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंगलवार को जारी रिपोर्ट एक अध्ययन पर आधारित है।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर सबसे बड़ा अध्ययन
एजेंसी के मुताबिक यह अध्ययन महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर सबसे बड़ा अध्ययन है। इसमें यह भी पाया गया कि युवतियां जो किसी रिश्ते में थीं उनमें से एक चौथाई ने करीब 25 वर्ष की आयु पूरी होने तक अपने साथी द्वारा हिंसा का अनुभव किया। आंकड़े में 2010 से 2018 की अवधि को शामिल किया गया है।

घरेलू हिंसा में वृद्धि
इसमें कोविड-19 महामारी के प्रभाव को शामिल नहीं किया गया है। अध्ययन के अनुसार महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा में वृद्धि हुई है क्योंकि कई जगहों पर सरकारों ने लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों का आदेश दिया जिसके कारण कई लोग घर में घर के अंदर ही रहे।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा हर देश और संस्कृति में
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के महानिदेशक टेड्रोस एडहेनोम ग्रेबेयेसुस ने कहा, ‘‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा हर देश और संस्कृति में है, जिससे लाखों महिलाओं और उनके परिवारों को नुकसान पहुंचा है और कोविड​-19 महामारी के चलते यह बढ़ गई है।’’ उन्होंने सरकारों, व्यक्तियों और समुदायों से समस्या का समाधान करने में मदद करने का आग्रह किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, यात्री के बैग से मिले 29 दुर्लभ जीव

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने विदेशी...

आयुष्मान भारत योजना में कौन-कौन सी बीमारियां कवर होती हैं?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) देश के...