खराब खाने से मर रहा हर 10 में से एक व्यक्ति

लाइफस्टाइलखराब खाने से मर रहा हर 10 में से एक व्यक्ति

Date:


खराब खाने से मर रहा हर 10 में से एक व्यक्ति

हर साल चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत सिर्फ दूषित खाने की वजह से होती है. वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल 10 में से एक व्यक्ति की मौत का भी यही कारण है. दूषित खाने से फैलने वाली बीमारियों से हर साल तकरीबन सवा लाख बच्चे अपनी जान गंवाते हैं.

दूषित खाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डब्ल्यूएचओ ने 5 खास बातें बताई हैं.

1. साफ-सफाई रखें: डब्ल्यूएचओ ने लोगों को सलाह दी है कि खाना बनाने वाली जगह पर साफ-सफाई रखें. बर्तनों को अच्छे से धोएं और अपने हाथ भी बार-बार धोते रहें.

2. कच्चा और पका भोजन अलग रखें: कच्ची सब्जी और पकी हुई सब्जियों को अलग-अलग बर्तनों में रखना जरूरी है. इन्हें अलग-अलग बर्तन में धोएं और अलग बर्तन में ही पकाएं.

3. अच्छी तरह पकाएं: सब्जियों को अच्छी तरह से पकाना जरूरी है. बैक्टीरिया को मारने और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाने के लिए भोजन को अच्छी तरह से पकाया चाहिए.

4. सुरक्षित तापमान पर रखें: खाने की चीजों को सुरक्षित तापमान में रखें. अलग-अलग तरह की खाने की चीजों को अलग-अलग तापमान पर रखना जरूरी है.

5. साफ पानी और बर्तन का इस्तेमाल: खाना बनाने के लिए साफ पानी और बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...