Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना संक्रमण से एक मौत, सरकार के दावों और हकीकत में फर्क

One death due to Corona infection, difference between government's claims and reality

सरकार और साइंटिस्ट भले ही कोई भी दावा करें लेकिन देश में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और उससे मौतें भी होने लगी हैं , इससे इंकार नहीं किया जा सकता। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 656 नए मामले सामने आने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3742 पहुंच गई है. कोरोना के इन नए केस में 128 अकेले केरल में पाए गए हैं और एक मरीज की मौत भी हुई है. अगर कोरोना संक्रमण से कुल मौतों की बात की जाय तो केरल में इस मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 72063 हो चुकी है.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में मास्क का दौर लौट आया है. कई राज्यों में तो मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है तो देश के बाकी राज्यों में भी अब लोग मास्क लगाए हुए मिल जायेंगे। अस्पतालों में मास्क लगाए मरीज़ों और तीमारदारों की संख्या बढ़ती जा रही है. OPD में बैठे डॉक्टर बिना मास्क लगाए मरीज़ों को देखने से इंकार कर रहे हैं, कुल मिलाकर एक अनजान खतरे की आहट महसूस हो रही है। कोरोना संक्रमण अफेक्टेड केरल, कर्णाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अस्पतालों को अलर्ट जारी किया जा चूका है। कर्णाटक में बढ़ते मामलों लेकर पडोसी महाराष्ट्र में भी तैयारी शुरू हो गयी है और अस्पतालों वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

कोरोना के नए वैरिएंट की बात करें तो भारत में JN.1 के अबतक 22 मामले सामने आ चुके हैं. केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों से अपील की है वो जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल भेजने पर जोर दें. इधर यूपी की योगी सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की हैं .निर्देश दिया गया है कि राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ ही सीएमओ को नई गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएं. जिन मरीजों में इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखें उनकी कोविड जांच कराई जाए.

Exit mobile version