Site icon Buziness Bytes Hindi

क्रिकेट का हुलिया बदल देगी वनडे सुपर लीग


क्रिकेट का हुलिया बदल देगी वनडे सुपर लीग

एक्सक्लूसिव

क्रिकेट को और अधिक रोमांचक और प्रतिस्‍पर्धी बनाने के लिए आईसीसी ने वनडे सुपर लीग की शुरुआत कर दी है. यह लीग 2023 में भारत की मेजबानी में होने वाले क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का टिकट हासिल करने का एक रास्‍ता है. 30 जुलाई को इंग्‍लैंड और आयरलैंड के बीच खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच से इस लीग का आगाज हुआ. हालांकि इस नई लीग की शुरुआत काफी पहले ही होनी थी, मगर कोरोना वायरस का कहर इस लीग पर भी टूटा. यह लीग बिल्‍कुल नई तरह की वनडे प्रतियोगिता है, जो दो साल तक चलेगी. इसका जिस तरह का फार्मेट है, उसको देखकर जानकार भी यही मान रहे हैं कि आने वाले समय में यह लीग क्रिकेट का कायाकल्प कर देगी, जैसा टी-20 के समय हुआ था.

क्या है फार्मेट?
13 टीमें
इस लीग में कुल 13 टीमें हिस्‍सा लेगी, जिसमें से 12 टीमें तो पूर्व सदस्‍य होगी और एक टीम नेदरलैंड्स होगी. नेदरलैंड्स ने वर्ल्‍ड क्रिकेट सुपर लीग 2015 2017 जीतकर इस लीग में जगह बनाई. भारत वर्ल्‍ड कप 2023 का मेजबान है. इसी वजह से उसे सीधा प्रवेश मिलेगा और लीग की टॉप सात टीमों को भी अपने आप प्रवेश मिलेगा. जो टीमें टॉप सात में जगह नहीं बना पाती है, वें क्‍वालिफायर 2023 में पांच एसोसिएट टीमों के साथ मुकाबला खेलेगी और इसमें से 2 टीमों को जगह मिलेगी.

कैसे होगी लीग?
सुपर लीग में प्रत्‍येक टीम अन्‍य आठ टीमों के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी. तीन मैचों की चार सीरीज घर पर और चार सीरीज बाहरी जमीं पर खेली जाएगी. इसका मतलब प्रत्‍येक टीम 24 वनडे मैच खेलेगी और इसी आधार पर वर्ल्‍ड कप 2023 का टिकट हासिल करने के लिए अंक हासिल करेगी. इससे उन टीमों को अधिक फायदा होगा, जो मौजूदा रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर हैं. उनके पास शीर्ष टीमों के खिलाफ ज्‍यादा से ज्‍यादा वनडे मैच खेलने के मौके होंगे और इसकी मदद से वह अपने स्‍तर को सुधार भी सकते हैं. इस लीग में जीत पर प्रत्‍येक टीम को 10 अंक मिलेंगे. अगर मैच टाई रहता है या नतीजा नहीं निकलता या फिर रद्द होता है तो दोनों टीमों को पांच पांच अंक दिए जाएंगे, जबकि हार पर कोई अंक नहीं मिलेगा.

सभी के खिलाफ नहीं खेलेगी टीम
सुपर लीग में सभी टीमें सभी के खिलाफ नहीं खेलेंगी. सुपर लीग सदस्‍यों के बीच मौजूदा फ्यूचर टूर प्रोग्राम के मापदंडो के अंदर काम करता है. देखा जाए तो वनडे सुपर लीग भी विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप की ही तरह है.

लीग का हिस्‍सा नहीं होंगे सभी वनडे मैच
सभी वनडे मैच इस लीग का हिस्‍सा नहीं होंगे. टीम इस लीग के अलावा भी टीमें द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगी. यह द्विपक्षीय सीरीज चार या इससे ज्‍यादा मैचों की भी हो सकती है. मगर सुपर लीग अंक के लिए सिर्फ पूर्व निर्धारित 3 मैचों को ही गिना जाएगा. आईसीसी वनडे और टीम रैंकिंग में सभी वनडे मैचों की गिनती होगी.

नो बॉल के लिए तीसरा अंपायर
थर्ड अंपायर के पास फ्रंट फुट नो बॉल की जिम्‍मेदारी होगी. इसके अलावा स्‍लो ओवर रेट के लिए टीम के अंक काटे जाएंगे.

कोरोना का कहर सुपर
लीग का आगाज 1 मई 2020 से होना था और यह लीग 31 मार्च 2022 तक चलती. मगर कोरोना के कारण इसे टालना पड़ा. इसमें नेदरलैंड्स और पाकिस्‍तान के बीच सीरीज भी शामिल थी.

Exit mobile version