Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में एक दिन का कंपलीट लॉकडाउन रहा सफल


मेरठ में एक दिन का कंपलीट लॉकडाउन रहा सफल

मेरठ – कोरोना वायरस आउटब्रेक की चेन तोड़ने के लिए मेरठ में एक दिन के कंपलीट लॉकडाउन की घोषणा बुधवार शाम को की गई थी. गुरुवार को प्रशासन की सख्ती का असर दिखा. मेरठ की लगभग हर रोड सूनी रही. रोज की अपेक्षा आवाजाही में कमी देखी गई. गौरतलब है कि डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने मेरठ में लॉकडाउन को ताक पर रखने वाले लोगों से निपटने के लिए गुरुवार को जिले में संपूर्ण लाॅकडाउन (अघोषित कफ्र्यू) को लागू कर दिया. इस सम्पूर्ण लाॅकडाउन में सुबह के समय केवल दूध व दवा की दुकाने खुली वह भी सिर्फ 10 बजे तक. इनके अलावा किसी भी दुकान व प्रतिष्ठान को खोलने की जिला प्रशासन ने इजाजत नहीं दी.


मैरिज एनिवर्सिरी की ऐसी खुशी आज तक नहीं मिली
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने मित्र पुलिस की बानगी पेश की. दरअसल, पुलिस को पता लगा कि एक बुजुर्ग दंपति की शादी की 50वीं वर्षगांठ है और फुल लॉकडाउन की वजह से बुजुर्ग इसे सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे है.यह बात एलआईयू के माध्यम से थाना प्रभारी को पता लगी. फिर क्या था उन्होंने अपने स्टाफ को इक्कठा किया. डायल 112 से लेकर थाने की दूसरी गाड़ियां गुब्बारे आदि से सजाई गई और बुजुर्ग दंपति के घर हूटर बजाती हुई पहुंची. गेट को नॉक किया गया पहले तो बुजुर्ग दंपति सहमे उन्हें लगा कि कहीं वह लोग कोरोना वायरस की चपेट में तो नहीं आ गए और पुलिस उन्हें क्वारंटीन करने के लिए आई है. लेकिन जब उनकी नजर पुलिसकर्मियों के हाथों में केक ओर सजी हुई गाड़िया पर पड़ी तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा. आसपास के लोग भी अपने घरों के मेनगेट और छत से यह नजारा देख रहे थे. बुजुर्ग दंपति ने कहा कि उन्हें ऐसा तोहफा तो आज तक नहीं मिला. ये पल जीवन में हमेशा यादगार रहेगा पुलिस के ऐसा रूप आजतक नहीं देखा. क्षेत्रीय लोग भी पुलिस के इस मानवीय चेहरे की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.


जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम होगी
थानाप्रभारी ने बताया कि इस लॉक डाउन में जनता और पुलिस के बीच जो दूरी है उसे कम करने का यह प्रयास है. उन्होंने अपील की लॉकडाउन के नियमों को माने क्योंकि इससे अाप और आपकी फैमिली तो सुरक्षित होगी ही साथ ही आप समाज को भी बचाने में अपना सहयोग दे सकेंगे.


Exit mobile version