एक बच्चे के नियम से समाज में असंतुलन पैदा होगा, नई जनसँख्या पॉलिसी से विहिप नाखुश

उत्तर प्रदेशएक बच्चे के नियम से समाज में असंतुलन पैदा होगा, नई जनसँख्या...

Date:


एक बच्चे के नियम से समाज में असंतुलन पैदा होगा, नई जनसँख्या पॉलिसी से विहिप नाखुश

लखनऊ: योगी सरकार की नई जनसंख्या नीति से वीएचपी खुश नजर नहीं आ रही है. यही वजह है कि विश्व हिंदू परिषद ने इस पर सवाल उठाए है. दरअसल इस पूरी नीति में एक बच्चे वाले नियम पर सवाल खड़े किए है. वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इसे लेकर यूपी लॉ कमीशन को चिट्ठी लिखी है. उनका कहना है कि सरकारी कर्मचारी को एक बच्चा होने पर इनसेंटिव देने की बात सरकार की तरफ से कही गई है इस नियम से समाज में असंतुलन पैदा होगा.

One Child Policy हटाने की अपील
विश्व हिंदू परिषद ने जनसंख्या नीति से एक बच्चे वाला नियम हटाए जाने की अपील यूपी सरकार से की है. दरअसल योगी सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक मसौदे को लेकर जनता से यूपी विधि आयोग की वेबसाइट पर 19 जुलाई तक सुझाव मांगे है.

सरकार फिर से करे विचार
विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि दो बच्चों वाली नीति से जनसंख्या नियंत्रण होगा लेकिन दो से कम बच्चों वाली नीति से भविष्य में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य में वन चाइल्ड पॉलिसी लागू होती है तो इससे आबादी को लेकर असंतुलन हो जाएगा. इसीलिए सरकार को इस बारे में एक बार फिर से विचार करना चाहिए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...