Site icon Buziness Bytes Hindi

दो स्लॉट पर एक लाभार्थी,मिनटों में बुकिंग


दो स्लॉट पर एक लाभार्थी,मिनटों में बुकिंग

मेरठ। वैक्सीन लगवाने के लिए इन दिनों लोगों में मारामारी दिखाई दे रही है आलम यह है कि 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण के तहत दो स्लॉट पर एक ही लाभार्थी अपना समय बुक करवा ले रहा है। जिसकी वजह से अन्य लोग टीकाकरण से वंचित हो जा रहे हैं। इसका खुलासा खुद स्वास्थ्य विभाग ने किया है स्वास्थ्य की रिपोर्ट के अनुसार स्लॉट न मिलने की वजह से लोग कई कई सेंटर्स पर बुकिंग करवा लेते हैं और केंद्रों पर जब वैक्सीन लगवाने के लिए कॉल की जाती है तब जानकारी मिलती है कि उक्त लाभार्थी ने किसी और सेंटर पर वैक्सीन लगवा ली है।

स्लॉट न मिलने से बढ़ी दिक्कत
1 मई से शुरू हुए 18 से 44 साल के लोगों के लिए टीकाकरण के दौरान सबसे अहम समस्या स्लॉट बुकिंग की रही है। देखने में आया है इस आयुवर्ग के रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद भी काफी लोगों को स्लॉट ही नहीं मिल पा रहे वही साइट ओपन होते ही मिनटों में सारे स्लॉट्स धड़ाधड़ बुक हो जा रहे हैं जबकि वैक्सीनेशन के दौरान स्लॉट बुकिंग की अपेक्षा कम लोग ही टीका लगवाने पहुंच रहे हैं।

ये है आंकड़ों की कहानी
जिले में 18 से 44 आयुवर्ग के तहत चल रहे टीकाकरण के स्लॉट शत-प्रतिशत बुक हैं। लेकिन विभाग के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीती 3 जून को 6100 लोगों को टीका लगना था। पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग भी 100 प्रतिशत थी। जबकि मात्र 4801लोगों को यानी 78.7% ही टीकाकरण हुआ। वहीं 2 जून को 6100 लोगों के सापेक्ष 4827 लोगों को यानी 79.1% टीकाकरण इस आयुवर्ग में हुआ। इससे पहले 1 जून के आंकड़े भी यही कहानी बताते हैं। 6100 लोगों के सापेक्ष 5000 लोगों को ही टीका लगाया गया। जबकि 31 मई को 6100 लोगों के सापेक्ष 4979 लोगों को और 29 मई को 7750 लोगों के सापेक्ष 6023 लोगों को टीका लगाया गया।

दूसरे राज्यों के भी करवा रहे बुक
टीकाकरण के लिए सिर्फ़ जिले भर के ही नहीं बल्कि दूसरे राज्य के लोग भी स्लॉट बुक करवा ले रहे हैं। केंद्रों पर लेकिन सिर्फ यूपी के लोगों का ही टीकाकरण होने के चलते स्लॉट कैंसिल हो जाते है। जिसकी वजह से भी काफी लोग स्लॉट बुकिंग के हर बार वंचित रह जाते हैं।

Exit mobile version