Site icon Buziness Bytes Hindi

एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को दी नसीहत,पढ़ाया अर्थशास्त्र का पाठ


एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को दी नसीहत,पढ़ाया अर्थशास्त्र का पाठ

मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) – पांच राज्यों में इस समय चुनावी गर्मी का तापमान काफी बढ़ा हुआ है। सभी दल अपने दिग्गज नेताओं को अपने हिसाब से चुनाव प्रचार में उतार रहे हैं। पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चुनाव प्रचार में उतारा है। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब की जनता को अपना वीडियो संदेश तो जारी ही किया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को भी नसीहत दे डाली है। उन्होंने भाजपा सरकार को अर्थशास्त्र का पाठ पढ़ा दिया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा सात साल से अधिक समय से सत्ता में है। लेकिन अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बता रहे हैं। मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को नसीहत दी कि वे अपनी विफलताओं के लिए नेहरू या कांग्रेस को जिम्मेदार न ठहराए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में किए गए अच्छे काम लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अमीर और गरीब की खाई गहरी होती जा रही है। जो अमीर है वो अमीर होता जा रहा है जो गरीब है वो गरीब होता जा रहा है।

Read also: मनमोहन सिंह ने महान गायिका लता के निधन पर जताया दुख

भाजपा की नाकाम नीतियों से बेरोजगारी बढ़ रही :—

मनमोहन सिंह ने जारी वीडियो संदेश में कहा कि इस समय देश की आर्थिक हालात बहुत ही चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकाम नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। कोरोना काल में महंगाई और बेरोजगारी सरकार की असफल नीतियों का ही परिणाम है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए मनमोहन ने कहा कि वे अपनी असफलता को सुधारने के बजाया इसका जिम्मेदार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पद गरिमामय होता है। प्रधानमंत्री दूसरे की नाकमियों को अपने ऊपर लेता है लेकिन मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो कि अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों के ऊपर फोड़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पद की गरिमा बनाए रखने की सलाह दे डाली।

Exit mobile version