- अभिनेत्री बोली, संसद की जगह सड़कों पर कानून बनेगा तो यह राष्ट्र भी जेहादी
मुंबई। 14 माह से चले आ रहे किसानों के विरोध के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया है। मोदी सरकार द्वारा कृषि कानून वापसी लिये जाने को अभिनेत्री कंगना ने ‘दुखद, शर्मनाक, बिल्कुल अनुचित’ बताया।
Read also: कंगना पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो : कांग्रेस
कृषि कानून के समर्थन में रहीं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने कानून वापस लिये जाने पर निराशा जाहिर की है। सोशल मीडिया पर कंगना ने कानून वापसी का विरोध जताया। कंगना ने लिखा, दुखद, शर्मनाक, बिल्कुल अनुचित। अभिनेत्री ने कहा है कि अगर संसद में चुनी हुई सरकार की जगह सड़कों पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया… तो यह भी एक जिहादी राष्ट्र है। कंगना ने ऐसा चाहने वाले सभी लोगों को बधाई दी है।
वहीं एक और पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई देते हुए कंगना ने लिखा, जब देश की अंतरात्मा गहरी नींद में हो तो लट्ठ ही एकमात्र समाधान और तानाशाही ही एकमात्र संकल्प है… जन्मदिन मुबारक हो प्रधानमंत्री जी।
Read also: कृषि कानूनों पर फैसले के बाद बोले राहुल- अन्याय और अहंकार के खिलाफ जीत
गौरतलब है कि कंगना ने केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानूनों का समर्थन किया था। उन्होंने किसानों के समर्थन में आयीं पाॅप स्टार रिहाना पर भी निशाना साधा था। जिसके बाद कंगना रनोट को ट्विटर से बैन कर दिया गया था। मगर बिंदास स्वाभाव के लिये जानी जाती कंगना के तीखे तेवर अब भी बरकरार हैं।

