Site icon Buziness Bytes Hindi

Bhimrao Ambedkar की जयंती की पूर्व संध्या पर आरक्षण समर्थको ने पदोन्नति में आरक्षण बिल पास करने की ली शपथ

लखनऊ : आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के तत्वधान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आज से शुरू होकर कल से चलने वाले भव्य कार्यक्रम जो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक गोमती नगर गेट के सामने आयोजित किया जा रहा हैं। 

 बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत संघर्ष समिति के नेतृत्व में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्वप्रथम आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने सभी सरकारी विभागों के संघर्ष समिति संयोजकओं को बाबा साहब द्वारा बनाई गई संवैधानिक व्यवस्था पर चलने का संकल्प दिलाते हुए पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल होने तक सभी आरक्षण समर्थकों को संघर्ष करने की शपथ दिलाई ।

Also Read : केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार ने बाबा साहब को सम्मान देने का कार्य किया : AK Sharma

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, राम शब्द जैसवारा एस0पी0 सिंह आर0पी0 केन, श्यामलाल, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह अन्जनी कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, अजय कुमार, बनी सिंह, प्रेमचन्द्र, अजय चौधरी प्रभु शंकर राव, श्रीनिवास राव,  बिन्दा प्रसाद लेख राम जीतेन्द्र अजय कुमार अष्वनी कुमार ने कहा आज से शुरू होकर कल तक चलने वाले बाबा साहब की जयंती कार्यक्रम मैं आज एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

 जिसमें संगीत से पीएचडी कर रहे अशोक बौद्ध व उनकी टीम द्वारा बहुजन गीत के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को आगे बढाने हेतु प्रस्तुतीकरण किया गया। 

 बडी संख्या में आरक्षण समर्थकों ने बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर भाव विभोर होकर एक दूसरे को बधाई देते हुए नाचते झूमते बाबा साहब को याद किया  और कहा आज का दिन हम सब बहुजन समाज के लिए स्वाभिमान का दिन है। 

 बडी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने बाबा साहब को याद करते हुए इस बात का संकल्प लिया कि जब तक पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल नहीं हो जाएगी तब तक हम सभी एकजुट होकर जागरूकता अभियान चलाकर आने वाले समय में व्यापक आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे ।

Exit mobile version