मेरठ। आज भारतीय किसान यूनियन मेरठ द्वारा ग्राम जंगेठी के धर्मेश्वरी फार्म पर एक समीक्षा सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विरेन्द्र सिंह मलिक व संचालन जगबीर दबथुआ व युवा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।समीक्षा सभा में पहुँचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मेरठ सहित मेरठ मंडल के सभी जिलों की समीक्षा की व संगठन विस्तार पर चर्चा की।
Also Read : Breaking News Today: जिले में 31 जुलाई तक के लिए बढाई गई धारा 144, जुलूस सभा आयोजन पर प्रतिबंध
अपने संबोधन में राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा षडयंत्रकारी यूनियन की एकता को भंग करने की पुरजोर कोशिशे कर रहे है। यूनियन की एकता के कारण वो लगातार नाकाम होते आ रहे हैं। ये सरकार 2023 के मध्य तक अपने उग्र रूप मे रहेगी तत्पश्चात सरकार के रवैए में नरमी देखने को मिलेगी। राकेश टिकैत जी ने 10 साल पुराने कृषि वाहनों को चलन से बाहर निकालने के सरकारी फैसले को सही बताने वालों को सलाह दी की वो सभी सरकार हितैषी अपने अपने ट्रैक्टरों को जिला मुख्यालय पर जमा करके अपने समर्थन को उजागर करके दिखाएं बयानबाजी से तो देश पहले ही बहुत परेशान है।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए राकेश टिकैत ने कहा की सरकार को किसानों से बात करके उनकी समस्याओं का हल निकालना चाहिए। मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश की जनता का मुख्यमंत्री होता है ना कि केवल अपनी पार्टी का। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बिना किसी भेदभाव के किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना चाहिए। वार्ता के लिए हम प्रयास कर रहे है। जिस पर सरकार अभी ध्यान नहीं दे रही है।
राकेश टिकैत ने कहा की जिस प्रकार महात्मा गाँधी की षडयंत्रकारियों द्वारा गोली मारकर हत्या की गयी थी। उसी प्रकार आज भी देश व देश के किसानों की आवाज उठाने वालें षडयंत्रकारियों के निशाने पर हैं। अगर एक टिकैत पर कोई आंच आ भी जाती है तो देश में लाखों टिकैत तैयार हैं यूनियन के इन्कलाबी झन्डे को उठाने के लिए।
प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले वर्ष आंदोलन के दौरान देश भर के किसानों ने अपनी भारी तादाद से देश की अहंकारी सरकार को झुकाने का काम किया था अब समय आ गया है कि हम अब इस तादाद को व्यवस्थित करें, और देश में काॅन्टिटी व क्वॉलिटी के सिद्धांत पर संगठन को मजबूत बनाएं। उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन काॅन्टिटी व क्वाॅलिटी के सिद्धांत पर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्यरत है। किसानों की एकजुटता के बल पर वापस हुए काले कानूनों के बाद से षडयंत्रकारी लगातार यूनियन में घुसपैठ कर यूनियन में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं इनसे सभी किसान भाइयों को सचेत रहें और आपसी एकजुटता कायम रखें।
Also Read : Monkeypox : पांच साल की बच्ची में मंकीपॉक्स जैसी बीमारी के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने अपने संबोधन में बताया की मेरठ मंडल में किसानों के प्रति तमाम सरकारी वायदे जुमला व घोषणा खोखली साबित हो रही हैं। मेरठ मंडल के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों का किसान आज सैकड़ों समस्याओं से ग्रस्त है जिसमे आवारा पशुओं द्वारा खेत में खड़ी फसल का 25 फीसदी तक हिस्सा प्रभावित हो रहा है और सरकार व उसके अधिकारी किसानों की आवाज को लगातार अनसुनी करते आ रहे हैं। एक तरफ प्रदेश सरकार किसानों को बिजली पर राहत देने की बात करती है और दूसरी तरफ खेत मे लगे नलकूप पर विद्युत विभाग को भेज कर जबरन बिजली के मीटर लगाने का काम कर रही है, इस तरह की चालबाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
