Site icon Buziness Bytes Hindi

5000 स्क्रीन पर मेरी भी फिल्म पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है


5000 स्क्रीन पर मेरी भी फिल्म पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आगामी फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नवाज उन कलाकारों में जो उस वक्त उस पर उभर कर आए, जो भारत में इसकी शुरुआत ही हो रही थी। सेक्रेड गेम्स जैसी सीरिज के साथ उन्होंने दुनियाभर में नाम कमाया। उसके बाद उनकी कई फिल्में भी ओटीटी पर ही रिलीज की गई।

फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर बात करते हुए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने माना कि बढ़ते मांग को देखते हुए ओटीटी पर दर्शकों को लुभाने के लिए अश्लील कंटेंट की बाढ़ आ गई है और इसकी गुणवत्ता में भी गिरावट आई है।

नवाजुद्दीन ने कहा कि “हां अब बहुत ज्यादा हो गया है। ओटीटी पर बहुत सारी सामग्री आ गई है। लेकिन ये सब कुछ दिनों की बात है। अभी धूल उड़ रही है बाद में सब सैटेल हो जाएगा। इसके अलावा दोनों माध्यम फिल्म और वेब साथ में मिलकर काम करेंगे।

फिल्म रिलीज के लिए स्क्रीन ना मिलने को लेकर भी नवाजुद्दीन ने साफ तौर पर कहा कि दर्शक मुझ जैसे एक्टर को देखना चाहती है, लेकिन माध्यम भी तो होना चाहिए.. 700-800 स्क्रीन देकर आप 20 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद नहीं सकते। आप मेरी फिल्म को भी 5000 स्क्रीन पर रिलीज कीजिए, तो मैं दिखाता हूं कि 30 करोड़ की ओपनिंग कैसे देते हैं।

Exit mobile version