Site icon Buziness Bytes Hindi

ओवैसी से कोई मतभेद नहीं ओमप्रकाश राजभर


ओवैसी से कोई मतभेद नहीं ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है सुभासपा अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी जोरो शोरों से अपनी तैयारियां कर रहे है इसी बीच शनिवार को वाराणसी में उन्होने बड़ा बयान देते हुए काफी कुछ साफ कर दिया है उन्होंने कहा असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी एआईएमआईएम मे कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हम साथ मे चुनाव लड़ेंगे, ओवैसी हमसे कभी अलग नहीं हुए। इस मामले में हम 27 अक्तूबर को स्थिति साफ कर देंगे ।

सुभासपा अध्यक्ष के इस बयान से उनके और असदुद्दीन ओवैसी के संबंधों को लेकर जो सियासी माहौल बन रहा था उस पर उन्होने विराम लगाने की कोशिश की है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर निशाने साधा। कहा कि BJP को महंगाई और बाढ़ की कोई चिंता नहीं उसे अपने वोट की चिंता है। स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होने सरकार पर कटाक्ष बोले ।

नये कैबिनेट गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लेंगे केबिनेट मिनिस्टरों की क्लास

BJP के साथ संबंधों पर उन्होने कहा की अभी सभी विकल्प खुले हैं। हम आपको बता दें कि आज बनारस में सुभासपा ने दीप नारायण इंटर कॉलेज कटारी, चोलापुर जैसे कई स्थानों पर महिला जागरूकता अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि स्वरुप मौजूद थे।

काँग्रेस नेता कपिल सिब्बल का योगी पर पलटवार

चोलापुर के कटारी में आयोजित महिला जागरूकता अधिकार चेतना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि UP सरकार योगी और मोदी की तस्वीर लगा कर झोले बांट रही है, गरीब को लूटा जा रहा है, महिलाओं के हित की कोई बात नहीं हो रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस का तो पूछिये ही मत।

उन्होने कहा 2022 में सुभासपा की सरकार बनी तो सभी खातों में 2000 रुपये भेजे जाएंगे। पांच साल तक फ्री बिजली के साथ छात्राओं को फ्री में स्नातक तक शिक्षा दिलाई जाएगी, खाना से लेकर कपड़े सब कुछ फ्री रहेंगे। साथ ही उन्होंंने यह भी कहा कि जो माता-पिता बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेगा उसे जेल में डाल दिया जाएगा।

Exit mobile version