दून में ओमीक्राॅन की दस्तक, बुजुर्ग दंपति पाॅजिटिव

उत्तराखंडदून में ओमीक्राॅन की दस्तक, बुजुर्ग दंपति पाॅजिटिव

Date:


दून में ओमीक्राॅन की दस्तक, बुजुर्ग दंपति पाॅजिटिव

  • दिल्ली में ओमीक्राॅन से संक्रमित लोगों के आए थे संपर्क में

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ओमीक्राॅन वायरस ने दस्तक दे दी है। देहरादून निवासी बुजुर्ग दंपति की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। यह दंपति कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के संपर्क में आए थे जो ओमीक्राॅन संक्रमित मिले हैं।

Read also: बढ़ते संक्रमण के बीच फिनलैंड ने देशव्यापी फेस मास्क लगाने की सिफारिश की

सीएमओ डाॅ मनोज उप्रेती ने बताया कि पूछताछ में बुजुर्ग दंपति ने जानकारी दी है कि वह कुछ दिनों पहले ही अपने परिवार से मिलने के लिए दिल्ली गए थे। दिल्ली में रहने वाले उनके परिवार के तीन सदस्यों में ओमीक्राॅन संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। बताया गया कि बुजुर्ग दंपति के रिश्तेदार कुछ समय कुवैत से लौटे थे।

दंपति का सैंपल कोरोना जिनोम सीक्वेंसिंग की जांच के लिए राष्ट्रीय दून मेडिकल काॅलेज पटेल नगर की लैब में भेजा गया है। सीएमओ डाॅ मनोज उप्रेती ने बताया कि बुजुर्ग दंपति राजपुर रोड स्थित अपार्टमेंट में रह रहे थे। अब उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

Read also: वायरल संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता सिंबू

देहरादून में ओमीक्राॅन की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की पेशानी पर बल डाल दिया है। कोरोना संक्रमण का शिकार हुए देहरादून को ब्लैक फंगस के दंश का भी सामना करना पड़ा था। बमुश्किल उन हालातों का सामना करने वाले स्वास्थ्य विभाग के लिए अब ओमीक्राॅन से निपटना बड़ी चुनौती बन कर सामने आ रहा है। तेजी से प्रसारित होने वाले ओमीक्राॅन संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग रणनीति बना रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related