Om Prakash Rajbhar की सुहेलदेव पार्टी में बगावत, कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

पॉलिटिक्सOm Prakash Rajbhar की सुहेलदेव पार्टी में बगावत, कई नेताओं ने दिया...

Date:

लखनऊ। प्रदेश की राजनीति में एक ताजा घटनाक्रम में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर ओमप्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज सोमवार को मऊ में एक पत्रकार वार्ता में महेंद्र राजभर ने सुभासपा प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर परिवारवाद फैला रहे हैं। सुभासपा पार्टी अब पिता-पुत्र की पार्टी बनकर रह गई। ओमप्रकाश गरीबों की बात करते थे लेकिन अब वह अपने मिशन से भटक गए हैं और उनको बेटे के अलावा कोई दिखाई नहीं दे रहा है। 

बगावत करने वाले नेताओं ने आरोप लगाया कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश पैसे लेते हैं और पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान अब नहीं होता। यह आरोप भी लगाए कि ओमप्रकाश राजभर का संबंध जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी से है। नेताओं ने कहा कि मुख्तार सुभासपा प्रमुख के बड़े भाई हैं। ओमप्रकाश राजभर कोई फैसला मुख्तार अंसारी से पूछ कर लेते हैं। महेंद्र राजभर ने आरोप लगाए और कहा कि हम 30 लोग आज इस्तीफा दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के लिए पूरी मेहनत की थी। अब्बास अंसारी के समर्थन में नहीं थे लेकिन पार्टी के फैसले में साथ थे। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर मुख्तार के फरार बेटे व विधायक अब्बास अंसारी को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Read also: Virat Kohli: शांत कोहली का आखिर छलक पड़ा दर्द

उन्होंने कहा कि 20 साल पहले सभी की मौजूदगी में पार्टी बनाई थी। उस समय पार्टी का मिशन गरीब, दलित और मजदूर के साथ ही वंचित समाज का उत्थान रखा गया था। कार्यकर्ताओं के खून.पसीने से बनी पार्टी का उपयोग ओमप्रकाश राजभर ने केवल धन बटोरने के लिए किया है। बता दें कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर काफी समय से ओमप्रकाश राजभर से नाराज थे। हाल के दिनों में कई नेताओं को ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें मनाने के लिए लगाया था। अंततः आज सोमवार को उन्होंने प्रेस वार्ता कर 30 पदाधिकारियों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं निकाय चुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर के लिए इसे बहुत बड़ा झटका भी माना जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related