Om Prakash Rajbhar बोले ! ‘मोदी है तो मुमकिन है,अच्छे दिन आ गए हैं’

न्यूज़Om Prakash Rajbhar बोले ! 'मोदी है तो मुमकिन है,अच्छे दिन आ...

Date:

लखनऊ। पेट्रोल-डीजल,एलपीजी और अन्य वस्तुओं की कीमत बढ़ने से जहां लोग परेशान हैं वहीं विपक्ष सरकार को घेरने के लिए महंगाई को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में ओम प्रकाश राजभर ने अब पेट्रोल-डीजल के अलावा रसोई गैस कीमतों को लेकर हुई महंगाई पर एक कार्टून के माध्यम से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस कार्टून में अच्छे दिन और बुरे दिन का फर्क बताकर कटाक्ष किया गया है। 

Read also: UP Politics News Today: मायावती पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कांशीराम पर भी कह दी बड़ी बात

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर की ओर से आज एक कार्टून जारी किया गया है। जिसे राजभर ने रिट्वीट किया। कार्टून के साथ लिखा है मोदी है, तो मुमकिन है। इस कार्टून में एक व्यक्ति पहले बाइक पर सिलेंडर ले जाते दिख रहा है। जिस पर बुरे दिन लिखे हुए है। इसके उलट एक अन्य तस्वीर में यही व्यकित साइकिल पर लकड़ियां बांधकर ले जा रहा है। जिसे अच्छे दिन बताया है। 

Read also: UP Politics: टोपी की सियासत पर अखिलेश का भाजपा पर तंज,’टोपी पहनी लेकिन सिद्धांत कहा से लाओगे’

दरअसल, 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन का नारा दिया था। ये कार्टून पीएम मोदी के उसी नारे पर तंज है। 2014 में भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाने पर अच्छे दिन का वादा देश की जनता से किया था। लेकिन जब से भाजपा आई है महंगाई कई गुना हो गई है। इसी को लेकर अब विपक्षी पार्टियां महंगाई के इस मुद्दे इसी नारे को हथियार बनाकर निशाना साधने की तैयारी में है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से खाने-पीने की चीजें भी महंगी हुई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related