Site icon Buziness Bytes Hindi

ऑली रॉबिन्सन को मिला पीएम जॉनसन का समर्थन


ऑली रॉबिन्सन को मिला पीएम जॉनसन का समर्थन

नई दिल्ली। नस्ली टिप्पणियां करने के विवाद में ECB द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ससपेंड कर दिए गए इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ ऑली रॉबिन्सन को पीएम जॉनसन का समर्थन मिला है. जहां एक और रॉबिंसन को उनके नस्लीय और अश्लील टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया और पूर्व खिलाड़ियों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं पर ब्रिटेन के खेल मंत्री ओलिवर डॉउटेन और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का समर्थन मिला है। इंग्लैंड के खेल मंत्री का मानना है कि ईसीबी ने रॉबिंसन के मामले में कुछ ज्यादा ही सख्ती अख़्तियार की है।

रॉबिंसन के मामले में खेल मंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि जब उन्होंने ये ट्वीट किए थे तब उनकी उम्र काफी छोटी थी और मेच्योरिटी लेवल भी कम था जबकि अभी वह एक परिपक्व और सुलझे हुए इंसान बन चुके हैं। ऐसे में एसीबी को इस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड करने से पहले एक बार फिर से सोचना चाहिए। वही प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी खेल मंत्री के बयान का समर्थन किया है।

पीएम जॉनसन के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री ने खेल मंत्री ओलिवर डॉउटेन की टिप्पणियों का समर्थन किया है जिन्होंने आज सुबह ही कहा है की इस घटना को एक दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है और रॉबिंसन ने जब यह टिप्पणी की थी तब वही टीनएजर थे और उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग ली है।

आपको बता दें कि रॉबिंसन इस समय अपनी घरेलू टीम ससेक्स के साथ जुड़ चुके हैं और टीम में तब तक वापसी नहीं करेंगे जब तक क्यों उन पर चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई का नतीजा सामने नहीं आ जाता। रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये पहले टेस्ट मैच में 7 विकेट झटकने का काम किया जबकि 42 रनों की बेहद अहम पारी भी खेली।

Exit mobile version