Site icon Buziness Bytes Hindi

Ola Electric Scooter की बुकिंग मात्र 499 रुपये से शुरू


Ola Electric Scooter की बुकिंग मात्र 499 रुपये से शुरू

इस समय अगर देश मे कोई स्कूटर की बात करता है तो Ola Electric scooter ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम सबसे पहले सामने आता है। इस समय यह सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। जबकी यह स्कूटर अभी देश में लॉन्च भी नहीं हुआ है, फिर भी मार्केट मे इसका क्रेज देखने लायक है ओला इलेक्ट्रिक ने लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया पर जोरो शोरों से इसका प्रचार शुरू कर दिया है  सोशल मीडिया के द्वारा ओला ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है। जिससे एक बात तो साफ हो जाती है कि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट मे बहुत जल्दी लॉन्च कर सकती है। 

अच्छी बात यह है की ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग मात्र 499 रुपये से शुरु हुई है और कंपनी का कहना है कि यह रकम पूरी तरह से रिफंडेबल भी है। ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग की जा सकती है। जो भी खरीदार हैं उनको वेबसाइट पर पहले खुद का एक अकाउंट बनाना होगा जिसके बाद वो अपने लिए स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही  पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी में प्राथमिकता देने की बात भी कही गई है ।

हलाकिं अभी तक कंपनी ने स्कूटर के किसी भी स्पेसिफिकेशंस के बारे मे कोई भी जानकारी नही दी है लेकिन जैसा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है, यह अभी सिर्फ एक शुरुआत मात्र है।

ओला कैब (Ola Cab) के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Agarwal) ने सोशल मिडिया के जरिए हाल ही मे इस शानदार गाड़ी की एक झलकी दिखाई थी साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया जिसमे दिखाया गया था की सड़कों पर चलते वक्त ये कितनी लाजवाब है भाविश ने ओला ई स्कूटर के फीचर्स के बारे में भी काफी कुछ बताया । भाविश ने एक ट्वीट किया जिसके मुताबिक, Ola e-scooter ओला ई-स्कूटर में बेस्ट-इन-क्लास राइडिंग रेंज बेस्ट-इन-क्लास बूट स्पेस (दो हेलमेट रखने के लायक जगह) जैसी तमाम बेहतरीन सुविधाएं उप्लब्ध है इसमें एप-बेस्ड कीलेस एक्सेस नेविगेशन व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं जोकि इस ई-स्कूटर को काफी खास बनाता है.

भारत को मिली 2026 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी

कोरोना वैक्सीन की डोज़ मिक्स करना खतरनाक ट्रेंड , WHO ने चेताया

Exit mobile version