Site icon Buziness Bytes Hindi

जापान की नोजोमी ओकुहारा ने जीता डेनमार्क ओपन


जापान की नोजोमी ओकुहारा ने जीता डेनमार्क ओपन

ओडेंसे: दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा ने तीसरी सीड स्पेन की कैरोलिना मारिन को रविवार को लगातार गेमों में 21-19 21-17 से हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला वर्ग का एकल खिताब जीत लिया।

ओकुहारा ने 56 मिनट में यह मुकाबला जीता। विश्व की चौथे नंबर की जापानी खिलाड़ी और छठे नंबर की स्पेनिश खिलाड़ी के बीच करियर का यह 16वां मुकाबला था और ओकुहारा ने इस जीत से रिकॉर्ड 8-8 कर लिया है।

Exit mobile version