Site icon Buziness Bytes Hindi

20 फीसदी उछाल मार सकते हैं तेल के दाम

व्यापार:- महंगाई की मार झेल रहे भारतीय लोगो का बोझ आज से ओर बढ़ जाएगा क्योंकि आज से इंडोनेशिया से निर्यात होने वाले पाम तेल पर इंडोनेशिया में प्रतिबंध लगा दिया है। इंडोनेशिया के इस फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था हिल सकती है क्योंकि भारत यहां से 70 फीसदी पाम तेल का आयात करता था।

इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल के निर्यात पर लगाए इस बैन के बाद न सिर्फ पाम तेल महंगा होगा बल्कि इसकी वजह से कच्चा तेल, साबुन शैम्पू और अन्य रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाएगी। विशेषज्ञ कहते हैं कि कई सौंदर्य की चीजें ऐसी हैं जिनमे पाम तेल मिलाया जाता है इसको मिलाने से महक नहीं आती है और चीजे जल्दी खराब नहीं होती।
वही भारत इंडोनेशिया से जब 70 फीसदी और मलेशिया से 30 फीसदी पाम तेल का निर्यात करता है। अब जब इंडोनेशिया ने पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है तो भारत की मलेशिया पर निर्भरता बढ़ेगी और भारत मे तेल के दाम 20 फीसदी उछाल मार सकते हैं।
Exit mobile version