Site icon Buziness Bytes Hindi

हे भगवान… ” इन्हें सदबुद्धि दो, हमारी जान बचाओ “


हे भगवान… ” इन्हें सदबुद्धि दो, हमारी जान बचाओ “

कोरोना फैलने के बावजूद मास्क पहनने को राजी नहीं लोग
खुद के साथ और लोगों की जान के लिये भी बन रहे हैं खतरा

मेरठ। कोरोना अभी गया नहीं है और अब भी मेरठ जिले में नये कोरोना संक्रमित मिलने का आंकड़ा पांच सौ मरीज के नजदीक चली रहा है। आज भी जिले में 426 नये कोरोना संक्रमित मिले और 10 मरीजों की मौत हो गयी। लेकिन सड़कों पर घुम रहे लोग आज भी मास्क पहनने को तैयार नहीं हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी बिना मास्क पहने घुमते लोग नजर आ जायेंगे। ऐसे लोग खुद के साथ और लोगों के लिये भी खतरा बन रहे हैं। ऐसे लोगों को देखकर ऊपरवाले से एक ही गुहार लगती है, ‘‘ हे भगवान… इन्हें सदबुद्धि दो, हमारी जान बचाओ ’’

कोरोना और ब्लैक फंगस जैसी बीमारियोें का कोप के बावजूद कुछ लोगों की शान मास्क पहनने से मानो कम हो जाती है। खासकर युवा वर्ग तो मास्क पहनने से दूरी बना रहा है। मास्क पहना भी तो पुुलिस के डर से वरना मास्क कुछ देर ठोडी पर रहने के बाद गले में आते हुए देर नहीं लगती। यह हाल तो तब है जब कोरोना का संक्रमण समाप्त नहीं हुुआ है और श्मशान में जलती चिताओं की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही।

पहली बार एक हजार तो दूसरी बार कटा 10 हजार का चालान
मेरठ में मास्क न पहनने की सजा एक युवक को एक ही दिन में दो बार चालान कटवा कर भुगतनी पड़ी। पहली बार जहां उसका चालान एक हजार का काटा गया तो दूसरी बार उसके हाथ में 10 हजार रुपये का चालान थमा दिया गया। इस चालान की चर्चा चारो ओर है और पुलिस के डर से लोग मास्क पहनते दिखने लगे हैं।

दूसरी बार कटा 10 हजार का चालान

थाना कोतवाली पुलिस ने फैजइयाब पुत्र सलाउद्दीन निवासी मकान नंबर 56 मोहल्ला ठठरवाड़ा थाना कोतवाली का मास्क न पहनने पर पहली बार में एक हजार रुपये का चालान काटा था। मगर फैजइयाब ने फिर भी मास्क पहनना जरूरी नहीं समझा। पुलिस की निगाह उस पर पड़ी तो एक ही दिन में उसका दूसीरा चालान भी काट दिया गया। मगर दूसरी बार का चालान 10 हजार रुपये का था। एक ही दिन में दस गुना अधिक चालान काटे जाने को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर चल रहा है और लोग युवाओं से मास्क पहनने को कह रहे हैं।

Exit mobile version