पीठासीन अधिकारी रीना द्विवेदी मतदान के पहले फिर हुईं वायरल, जानिये हैं कौन

विधानसभा चुनावपीठासीन अधिकारी रीना द्विवेदी मतदान के पहले फिर हुईं वायरल, जानिये हैं...

Date:


पीठासीन अधिकारी रीना द्विवेदी मतदान के पहले फिर हुईं वायरल, जानिये हैं कौन

लखनऊ। यूपी के चुनाव में लखनऊ की पीठासीन अधिकारी रीना द्विवेदी एक बार फिर चर्चा में हैं। रीना द्विवेदी अपने लुक की वजह से मीडिया की लाइमलाइट में रहतीं हैं। इस बार भी उनके नये अवतार ने लोगों का आकर्षण खींचा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में अपनी अदायगी से लाइमलाइट में आने वाली रीना द्विवेदी 2019 के लोकसभा और अब 2022 के विधानसभा चुनाव में भी पीठासीन अधिकारी बनी हुईं हैं।

Read also- अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में क्यों बोला शोले के गब्बर का ये मशहूर डायलॉग

पीडब्ल्यूडी में हैं कार्यरत
रीना द्विवेदी लखनऊ में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात रीना द्विवेदी पूर्वांचल के देवरिया की रहने वालीं हैं। उनका विवाह पीडब्ल्यूडी में सीनियर सहायक रहे संजय द्विवेदी से हुआ था। साल 2013 में उनके पति की मौत बीमारी की वजह से हुई थी। रीना द्विवेदी एक बच्चे की मां भी हैं।

हेल्थ और पहनावे का विशेष ध्यान
रीना द्विवेदी अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग रहतीं हैं। उनकी फिटनेस का राज उनकी सजगता है। इसके अलावा रीना को घूमने-फिरने का भी खूब शौक है। फैशन के नये तरीकों से वो हमेशा अपडेट रहतीं हैं।

Read also- छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करो मतदान , लखनऊ में मतदान को लेकर कई संगठनों ने चलाया जागरूकता अभियान।

मतदान की अपील की
रीना द्विवेदी ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह चुनावी ड्यूटी करने के साथ-साथ लोगों से अपील कर रहीं हैं, क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान होना जरूरी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...