Site icon Buziness Bytes Hindi

3000 रुपए के डिस्काउंट पर खरीदे Xiaomi Mi 11 Lite, जाने कैसे


3000 रुपए के डिस्काउंट पर खरीदे  Xiaomi Mi 11 Lite, जाने कैसे

टेक डेस्क: 22 जून को Xiaomi ने अपने सबसे स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन Mi 11 Lite को ऑफिशियली लॉन्च किया था | अब 25 जून से इस फोन की प्री-आर्डर के लिए अपनी ऑफिशियल साइट Mi.Com पर लाइव करने जा रही है। स्मार्टफोन की सेल 28 जून से शुरू होगी | 

Mi 11 Lite के 6GB रैम +128GB वेरिएंट को कंपनी ने 21,999 रुपये में लॉन्च किया है और ग्राहक किस भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फोन को 1500 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे | HDFC बैंक के ग्राहक Mi 11 Lite को 18,999 रुपये में खरीद पाएंगे |  Mi 11 Lite स्मार्टफोन के 8GB रैम +128GB वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 23,999 रुपये रखी हुई है और प्री-आर्डर करने पर 1500 रुपये की छूट मिल रही है | 

Read also: सनातन धर्म की कुरीतियों को बताकर किया ब्रेनवाॅश

Mi 11 Lite के स्पेसिफिकेशन्स

स्मार्टफोन में  6.55-inch का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है और 60Hz/90Hz रिफ्रेश रेट और 2400×1080 पिक्सेल रेजलूशन के साथ आएगा | इसमें Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर है और  4250mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। ये स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है | फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है , 64MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है।  फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Exit mobile version