भारत में कई ऐसी जगहे है जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिसमे से एक है उड़ीसा , ये जगह काफी सुन्दर और अद्भुद है | अगर आप भी यहां घूमने के बारे में सोच रहे है तो इन जगहो पर घूमना ना भूले | आपको बता दे उड़ीसा में समुद्रीय तटों से लेकर दार्शनिक स्थलों तक आप घूम सकते है |
Read also: न्यू ईयर पर बनाए कुफरी घूमने का प्लान
धौली गिरि की पहाड़ियां
उड़ीसा में आप धौली गिरि की पहाड़ियां देखने जा सकते है, इस जगह को बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। आप यहां सुकून के पल बिता सकते है और बौद्ध की प्रतिमा और प्रसिद्ध शिव मंदिर के दर्शन कर सकते है|
सिमलीपाल नेशनल पार्क
सिमलीपाल नेशनल पार्क खूबसूरती के लिए जाना जाता है, ये मयुरभंज जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यहां गाली शेर से लेकर खूबसूरत पानी का झरना के मजे ले सकते है |
कोणार्क सूर्य मंदिर
कोणार्क सूर्य मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है , भगवान सूर्यनारायण के दर्शन करने देश ही नहीं विदेशों से भी काफी लोग आते है | उड़ीसा जाए तो यहां के दर्शन करना ना भूले |
Read also: मसूरी में दोस्तों संग घूमने के लिए ये चार जगह है बेस्ट
इसके अलावा आप जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज्य मंदिर और चिल्का झील भी जा सकते हैं, ये जगहे काफी प्रसिद्ध है |

