लाइफस्टाइल डेस्क। Oats Cheela Recipe – नाश्ता अगर अच्छा और स्वादिष्ट मिल जाए तो दिन बन जाता है। लोग ब्रेकफास्ट में तरह – तरह की चीजे बनाते है , जिससे पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर हो। साथ ही हेल्दी नाश्ता आपकी सेहत के लिए भी अच्छा होता है, इसीलिए अगर आपको कुछ झटपट वाली ब्रेकफास्ट की रेसिपी देख रहे है। तो ओट्स चीला एक बेस्ट ऑप्शन होगा, ये हेल्दी है और खाने में भी स्वादिष्ट है।
ओट्स चीला सामग्री
ओट्स पाउडर 1 कप, सूजी 1/2 कप, बारीक कटी हुई 1, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, बारीक कटा हुआ टमाटर 1, अमचूर पाउडर 1 चम्मच, हरी धनिया बारीक कटी हुई 1 चम्मच, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर आधा चम्मच, अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच और तेल 2 चम्मच।
ओट्स चीला रेसिपी (Oats Cheela Recipe)
पहले ओट्स को मिक्सी के जार में डालकर पीस ले, फिर बर्तन में ओट्स और सूजी डालकर मिक्स कर लें। अब गुनगुना पानी डालकर पेस्ट बना लें और इसे 5 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद, पेस्ट में नमक, कटा हुआ टमाटर, कटा हुआ प्याज, धनिया के पत्ते आदि डालकर मिला लें।
पेस्ट हल्का-सा सेट हो जाए तब पेन गर्म करने के लिए रख दें, फिर बड़े चम्मच की मदद से पेस्ट डालकर दोसे की तरह फैला लें। इसे सुनहरा होने तक सेक लें। लीजिए तैयार है ओट्स चीला, हरी चटनी या सॉस के साथ परोसे।
(Image/Freepik)

