Site icon Buziness Bytes Hindi

ट्राई नेशन सीरीज़: NZ ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

New Zealand vs Pakistan

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बेहतर तैयारी के लिए न्यूज़ीलैण्ड में इन दिनों मेज़बान मुल्क और पाक-बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय श्रंखला खेली जा रही है. इस श्रंखला के चौथे मैच में आज न्यूज़ीलैण्ड ने पाकिस्तान को 9 विकेट से बुरी तरह शिकस्त दी. पाकिस्तान को क्राइस्टचर्च में मिली यह शिकस्त काफी बड़ी है, इसी के साथ मेज़बानों ने श्रंखला के पहले मैच में अपनी शिकस्त का बदला भी पूरा कर लिया।

कीवी गेंदबाज़ों ने इस मैच में पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज़ को कुछ करने का मौका ही नहीं दिया, मैच में इन फॉर्म रिज़वान चले और न ही कप्तान बाबर आज़म कुछ कर सके, मिडिल आर्डर हमेशा की तरह इस बार भी नाकाम हो गया, पाकिस्तान की ओर से इफ्तिखार अहमद ही 27 रन बनाकर सबसे बड़े स्कोरर रहे. पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 130 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की घटिया गेंदबाज़ी का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि पारी के अंतिम ओवर में पाकिस्तान सिर्फ दो रन ही बना सका. न्यूज़ीलैण्ड के स्पिनर्स मिचेल सेंटनेर, ईश सोढ़ी और ब्रेसवेल की शानदार गेंदबाज़ी का पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों के पास कोई जवाब नहीं था.

वहीँ 131 रन के छोटे से लक्ष्य को नूज़ीलैण्ड ने 16.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज़ फिन एलेन रहे जिन्होंने 62 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 6 गगनचुम्बी छक्के भी शामिल थे, वहीँ दूसरे सलामी बल्लेबाज़ डेवन कॉनवे ने भी नाबाद 49 रनों की टिकाऊ पारी खेली. कप्तान विलियमसन 9 रन पर नॉट आउट रहे, NZ का गिरा एकमात्र विकेट शादाब खान को मिला। NZ ने पाकिस्तान से पहला मैच हारने के बाद अपने अगले दोनों मैचों में सफलता हासिल कर जता दिया है कि आने वाले बड़े टूर्नामेंट के लिए वो पूरी तरह तैयार है.

Exit mobile version