एनवाई सिनेमाज (NY Cinemas) ने मेरठ शहर में अपने नए मल्टीप्लेक्स की लॉंचिंग की। अजय देवगन के वेंचर वाली यह सिनेमा श्रृंखला, भारत के दिलों में विश्व स्तरीय सिनेमाई अनुभव पहुंचाने का वादा करता है।
कई सदियों से मेरठ ऐतिहासिक और पुरातात्विक रूप से महत्वपूर्ण रहा है और आज यह भारत के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। स्थानीय संस्कृति और शहर की विशिष्ट पहचान से प्रेरित, एनवाई मेरठ फिल्मों के देखने के लिहाज से एक अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाला अनुभव प्रदान करेगा।
हर ब्लॉकबस्टर की स्क्रीनिंग अनुभव को बढ़ाने वाली 3 डी-लैस 2K प्रोजेक्शन और 7.1 सराउंड साउंड सुनिश्चित करने वाली विश्व स्तरीय तकनीक से सुसज्जीत इस ब्रांड के दो स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स की सीटिंग क्षमता 568 सीटों की है।
एनवाई सिनेमाज (NY Cinemas) के सीईओ राजीव शर्मा ने यूपी में प्रवेश पर खुशी और विश्वास जताते हुए कहा कि एनवाई सिनेमाज द्वारा क्यूरेट की गई फिल्में मेरठ के लोगों को पसंद आएगी। उन्होंने कहा, मेरठ में यह हमारा पहला कदम है और हम दर्शकों से मिलने वाली प्रतिक्रियाओं को लेकर वास्तव में उत्साहित हैं।
मूवी देखने वालों को और ज़्यादा मज़ा आने वाला है, क्योंकि अब सिनेमा हॉल में NY (एन.वाई.) स्टोर (NY Store) भी मौजूद होगा, जहाँ आप यादगार चीजों के साथ-साथ सेलिब्रिटी ब्रांडेड मर्चेंडाइज़ भी खरीद सकते हैं। सिनेमा थिएटर के भीतर खरीदारी करने का अनुभव दर्शकों को अपने पसंदीदा सितारों के करीब ले जाता है। सिनेमा पसंद करने वाले लोगों के लिए NY (एन.वाई.) कैफे (NY Cafe) में खाने-पीने के ढेर सारे विकल्प उपलब्ध होंगे, और उन्हें अपनी पसंदीदा फ़िल्म देखने के साथ-साथ बेहद ज़ायकेदार लोकल डिश का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। खाने के शौकीनों के लिए एक लाइव स्टेशन भी मौजूद है, जहाँ वे अपनी पसंद के मेन्यू का लुत्फ़ उठा सकते हैं, जिसे उनके स्वाद को ध्यान में रखते हुए तुरंत तैयार किया जाता है।
सिने-प्रेमियों के सामने फोटो टाइम मशीन का बेहद अनोखा कॉन्सेप्ट भी पेश किया जाएगा। यहाँ लोग खुद को बीते जमाने के किसी भी दौर में और अलग-अलग डायमेंशन में टेलीपोर्ट कर सकते हैं। NY (एन.वाई.) सिनेमाज़ (NY Cinemas) में अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिताए गए लम्हों की सुहानी यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी।
आपको बता दें कि एनवाई सिनेमाज अजय देवगन द्वारा शुरू की गई ब्रांड फिलॉसफी “फॉर द लव ऑफ सिनेमा” (“For the Love of Cinema”) वाली एक मल्टीप्लेक्स श्रृंखला है, जिसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा की जीवंत विरासत को सम्मान देते हुए भारत भर में एक अंतरराष्ट्रीय सिनेमा अनुभव प्रदान करना है।

