Site icon Buziness Bytes Hindi

3 से 22 फीसदी पहुंची लाइफ इंश्योरेंस करवाने वालो की संख्या

व्यापार:- जब से देश मे कोविड आया है तब से इसने लोगो के जीवन को परिवर्तित कर दिया है और उनकी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। लोग अब अपने जीवन को पहले की तुलना में काफी अलग ढंग से जीने लगे हैं। वही एक सबसे बड़ा परिवर्तन लाइफ इंश्योरेंस खरीदने में देखा गया है।

कोविड से पहले लोग लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी 38 से 40 की उम्र में खरीदते थे लेकिन अब इस समय वह यह पॉलिसी 28 से 30 की उम्र में ही खरीद रहे हैं। यानी उनकी जैसे ही जॉब लगती है वह तुरंत लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं और आपमे भविष्य को मजबूत करते हैं।
बैंक की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब से कोरोना आया है लाइफ इंश्योरेंस के लिए लोग खुद बैंक आ रहे हैं उन्हें अब ज्यादा समझाना नहीं पड़ता है। इसे वह अपने जीवन की प्रमुख जरूरत समझते हैं और अपने जीवन के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी करवाते हैं। 
पहले जहां लाइफ इंश्योरेंस खरीदने वालों की लिस्ट में 38 से 40 की उम्र के लोग अधिक रहते थे वही अब यह आंकड़ा कम हो गया है और 28 से 30 की उम्र के युवाओं ने अपने भविष्य के लिए लाइफ़ इंश्योरेंस खरीदना आरम्भ कर दिया है। बैंक की ओर से कहा गया कि वित्त वर्ष 2021 – 2022 में लाइफ इंश्योरेंस की ग्रोथ में वृद्धि हुई है। यह इस वित्त वर्ष में 22 फीसदी हो गई है जो वित्त वर्ष 2020 – 2021 में 3 फीसदी थीं
Exit mobile version