Meerut News: भ्रष्टाचारियों की शिकायतों के लिए जारी किया नंबर

न्यूज़Meerut News: भ्रष्टाचारियों की शिकायतों के लिए जारी किया नंबर

Date:

मेरठ। सरकार भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर और सख्ती करने जा रही है। इस कड़ी में अब सरकार ने भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत के लिए नंबर जारी किया है। जिस पर फोन कर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत कोई भी आम व्यक्ति कर सकता है। मेरठ पहुंचे एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने आज इसकी जानकारी दी। डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि भ्रष्टाचारियों की शिकायतों के लिए अब नंबर जारी किया गया है।

Read also: नई शिक्षा को लागू करने के लिए तैयार नही है उत्तराखण्ड

जारी किया गया 9454402484 है। इस जारी किए गए नंबर पर भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी देकर सरकार की मदद की जा सकती है। डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि 2018 से अब तक 265 भष्ट लोगों को ट्रेप किया गया है। इनमें भ्रष्टाचार की शिकायतों पर 35 पुलिस विभाग के और 230 अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। शिकायतों के बाद चार लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की गई है। इन 265 में से 200 से अधिक जाँचों के लिए 11 टीमें कार्य कर रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...