Site icon Buziness Bytes Hindi

नुक्कड़ नाटक से कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता का दिया संदेश


नुक्कड़ नाटक से कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

आईआईएमटी विश्विद्यालय के विद्यार्थियों ने वैश्विक महामारी को लेकर किया जागरूक

मेरठ। कोरोना महामारी से इस वक्त पूरा देश परेशान है। इससे बचने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। आईआईएमटी विश्विद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के बीएससी एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने इस वैश्विक महामारी से बचाव और सावधानी रखने को लेकर जागरूक रहने के लिए डीन डाॅक्टर दीपक सिन्हा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ कार्यक्रम रखा। साथ ही कमिश्नर कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय और भावनपुर गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर कोरोना वायरस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

जागरूकता अभियान में हस्ताक्षर कर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव व सावधान रहने के लिए जागरूक रहने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने सोशल डिस्टेंस रखने, साबुन या सेनेटाइजर से बार-बार हाथों को धोने एवं मुंह पर मास्क पहनने के लिए सलाह दी। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया कि कैसे कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी रखना जरूरी है। उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की।


उन्होंने हाथों को बार-बार धोने और सफाई का पूरा ध्यान रखने पर जोर दिया। बताया कि चेहरे और आंखों पर हाथों से टच नहीं करना है। यदि आपकी चेहरे को बार-बार टच करने की आदत है तो इसे तुरंत बदल डालें।छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें। उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंकें।

इसके बाद कार्यक्रम में कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष रचना चौधरी, कार्यक्रम समन्वयक अंजली शर्मा, अमित सैनी, वरुण गुप्ता, डाॅक्टर पुष्पेंद्र, अतुल कुमार, डाॅक्टर पंकज गुप्ता और शशांक शर्मा समेत सभी शिक्षक व विद्यार्थी शामिल रहे।

Exit mobile version