Site icon Buziness Bytes Hindi

एक पत्ता चाट के लिए बाग़पत में उपद्रव, आठ गिरफ्तार


एक पत्ता चाट के लिए बाग़पत में उपद्रव, आठ गिरफ्तार

बागपत: लोगों को तमाम तरह के विवादों पर उपद्रव करते हुए देखा और सुना मगर एक पत्ता चाट के लिए लाठी डंडों से हिंसक उपद्रव शायद पहली बार देखा सुना होगा| घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है जहाँ एक पत्ता चाट के लिए भरे बाजार में ऐसा उपद्रव मचा कि आठ लोग गिरफ्तार किये गए. इस उपद्रव की वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है|

जानकारी के मुताबिक यूपी के बागपत जिले के बड़ौत इलाके में बाजार में दो चाट वालों की अगल-बगल दुकाने हैं. दोनों दुकानदार ग्राहकों की भीड़ को अपनी ओर खींचने के लिए सारे जतन करते हैं. सोमवार दोपहर को ऐसा ही हुआ, जब एक ग्राहक एक चाटवाले की तरफ बढ़ा तो दूसरे चाटवाले ने ग्राहक को अपनी दुकान पर खींच लिया.

इसी के बाद दोनों दुकानदारों में बहस शुरू हो गई और नौबत लाठी डंडों से हिंसक मारपीट तक पहुँच. भरे बाजार में दोनों पक्षों की ओर खूब लाठियां चलीं. तमाम तमाशबीन इस मारपीट का लुत्फ उठाने के साथ वीडियो बनाते देखे गए. तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी और मारपीट में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Exit mobile version