टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को ऑफर हुआ था न्यूड सीन

बॉलीवुडटीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को ऑफर हुआ था न्यूड सीन

Date:


टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को ऑफर हुआ था न्यूड सीन

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और टेलीविजन एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने अपनी जर्नी की शुरुआत शो स्प्लिट्सविला सीजन 3 से की थी जिसके बाद उन्हें न्यूड सीन करने का ऑफर मिला था. इसी के साथ पवित्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि वह ऐसा कोई प्रोजेक्ट करना नहीं चाहती थीं जिसमें उन्हें बोल्ड सीन करने की जरुरत पड़े.

एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए पवित्रा ने कहा, “रियलिटी शो के बाद मुझे न्यूड सीन करने का ऑफर मिला था. बहुत सी वेबसाइट और फिल्में हैं जो बोल्ड कंटेंट पर काम करती है. अगर मैं दूसरे शब्दों में कहूं तो इसे ‘सॉफ्ट पोर्न’ कहा जाएगा, लेकिन हम ऐसे परिवार में पले-बड़े हैं, जिसमें अभी तक हम अपने पेरेंट्स के साथ किसिंग या लव मेकिंग सीन नहीं देख सकते. ऐसे सीन को देख हमें खुद को बहुत अजीब लगता है, जिसके बाद हम वहां से उठकर चले जाते हैं”.

Read also: ऑक्सीजन संकट के लिए मोदी सरकार ज़िम्मेदार: राहुल

पवित्रा ने आगे बताया कि कंजरवेटिव सोच होने की वजह से उनके परिवारों वालों को उनका टीवी अपीयरेंस स्वीकार करने में वक्त लगा. उन्होंने कहा, “मैंने ये महसूस किया कि मेरा परिवार मुझे टीवी पर देखने के लिए तैयार नहीं था और अगर वे मुझे बोल्ड सीन करते हुए देखते तो उन्हें बेहद दुख पहुंचता. बोल्ड कंटेंट करना एक ऐसी चीज है जिसे मैं अपने करियर में कभी भी करने में सहज महसूस नहीं करूंगी. मुझे ऐसे सीन करने में बहुत ही हिम्मत जुटानी होगी और मुझे पता है कि ये कभी भी संभव नहीं हो सकता. न्यूड सीन करने वाले लोगों को मैं सलाम करती हूं”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हैदराबाद में पत्नी की बेरहमी से हत्या, झगड़े के बाद पति ने कथित तौर पर काटा गला

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज हत्या का...

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, यात्री के बैग से मिले 29 दुर्लभ जीव

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने विदेशी...