Nubia का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

टेक्नोलॉजीNubia का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

Date:


Nubia का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

Nubia के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर काफी रिपोर्ट्स सामने आयी है लेकिन अब  Nubia के  अपकमिंग स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिसे Nubia Red Magic 6R स्मार्टफोन बोला जा रहा है | 

91मोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, Nubia Red Magic 6R स्मार्टफोन में  8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जाएगी और साथ में  क्वाड रियर कैमरा सेटअप | इस हैंडसेट में 4,100mAh की बैटरी होगी जिसे 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा | 

इसके अलावा Nubia Red Magic 6R स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 870 प्रोसेसर होगा और कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे | 

Nubia Red Magic 6R स्मार्टफोन की लॉन्चिंग, कीमत या फिर फीचर को लेकर कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है | लेकिन लिस्टिंग के मुताबिक फोन की कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

Read also: देश में कोरोना संक्रमितों की मौतों का नया रिकॉर्ड, 4200 से ज़्यादा लोगों की मौत

आपकी जानकारी के लिए बता दे की Nubia Red Magic 5S पिछले साल लॉन्च हुआ था | और इसकी  शुरुआती कीमत 3799 yuan यानी करीब 40,630 रुपये है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related